पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क: घाघरा प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने की. बैठक में आपूर्ति विभाग, कल्याण विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. इस दौरान सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई.
बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभुकों तक सुविधाएं पहुंचाने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. प्रमुख सविता देवी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक समय पर पहुंचे. उन्होंने लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने तथा विकास योजनाओं में तेजी लाने पर जोर दिया गया.
यह भी पढ़ें: तेजतर्रार पुलिस अधिकारी राधा प्रेम किशोर बने बरही SDPO, कहा- 'क्षेत्र में विधि व्यवस्था...'