पलामू के वीर जवान संजय पासवान पंचतत्त्व में विलीन, ITBP के जवानों ने दी अंतिम सल...

पलामू के वीर जवान संजय पासवान पंचतत्त्व में विलीन, ITBP के जवानों ने दी अंतिम सलामी, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

पलामू के वीर जवान संजय पासवान पंचतत्त्व में विलीन itbp के जवानों ने दी अंतिम सलामी अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (I.T.B.P) में कार्यरत जवान संजय पासवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा. पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा था, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में जीवन और मौत से जूझते हुए आखिरकार 3 जून की सुबह उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए.

जवान संजय पासवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पूरा इलाका 'भारत माता की जय' और 'संजय पासवान अमर रहे' के नारों से गूंज उठा. उनके अंतिम संस्कार में देश की सेवा में तैनात आईटीबीपी (I.T.B.P) के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर  देकर विदाई दी. इस दुखद घड़ी में शहीद जवान को अंतिम विदाई देने के लिए बरवाडीह और उसके आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, जिससे हर आंख नम हो गई. देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले यह वीर जवान अपने पीछे चार बेटियां, एक बेटा और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है.

संबंधित सामग्री

नवजात को लेकर अस्पतालों के चक्कर काटता रहा एंबुलेंस, पलामू में जगह न मिलने पर रांची ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम 

झारखंड

नवजात को लेकर अस्पतालों के चक्कर काटता रहा एंबुलेंस, पलामू में जगह न मिलने पर रांची ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम 

चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के जारी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या

झारखंड

चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के जारी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता,माओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार, 9 मामलों में था फरार

झारखंड

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता,माओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार, 9 मामलों में था फरार

कथित मुर्गा के मांस खाने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में कई बीमार

झारखंड

कथित मुर्गा के मांस खाने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में कई बीमार

विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने लगाए 300 पौधे, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित, विजयी बच्चे हुए पुरस्कृत

झारखंड

विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने लगाए 300 पौधे, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित, विजयी बच्चे हुए पुरस्कृत