संदिग्ध परिस्थितियों में सेल्समैन की मौत, हत्या की आशंका, बरही के होटल हर्षित रा...

संदिग्ध परिस्थितियों में सेल्समैन की मौत, हत्या की आशंका, बरही के होटल हर्षित राज में पार्टी का जश्न, मातम में तब्दील

संदिग्ध परिस्थितियों में सेल्समैन की मौत हत्या की आशंका बरही के होटल हर्षित राज में पार्टी का जश्न मातम में तब्दील

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज11  भारत 

बरही/डेस्क:  बरही थाना क्षेत्र हजारीबाग रोड के होटल हर्षित राज में एक पार्टी के बाद एक टाटा मोटर्स कंपनी के सेल्समैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान बिहार राज्य के गया जिला के बुढ़ी गांव निवासी कपिलदेव सिंह के 35 वर्षीय पुत्र मणिकांत सोलंकी उर्फ मंजय कुमार के रूप में हुई है, जो टाटा मोटर्स के अधीन मगध मोटर, गया में सेल्समैन था.

बताया जाता है कि बीते शनिवार को कंपनी के करीब 40-45 कर्मचारियों के साथ वह बरही के होटल में आयोजित पार्टी में शामिल होने आया था. देर रात तक जश्न और डांस कार्यक्रम चला. पार्टी के बाद सभी सो गए.  जब सहकर्मी उसे जगाने पहुंचे तो वह नहीं उठा. चेहरे पर पानी छिड़कने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर उसे मृत पाया गया.

घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिनोद कुमार दल बल के साथ पहुंची. वहीं मामले को गम्भीरता से लेते हुए बरही के प्रभारी एसडीपीओ प्रशांत कुमार व हजारीबाग की फोरेंसिक टीम भी पहुंची.  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, मृतक के परिजनों को आशंका है कि मणिकांत उर्फ मंजस कुमार की हत्या हुई है. इस बाबत मृतक के पिता कपिलदेव सिंह ने बरही थाना में आवेदन देकर मृतक के एक सहकर्मी पर हत्या का आरोप लगाया है. आवेदन देते हुए उन्होंने बताया कि होटल पहुंचने पर उनके पुत्र के मुंह व नाक से खून निकल रहा था तथा शरीर काला पड़ चुका था.

आवेदन में मृतक के पिता ने उसके पुत्र के एक सहकर्मी मगध कॉलोनी गया निवासी रवि कुमार उर्फ रविन्द्र कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही घटना के बाद से आरोपी रवि कुमार उर्फ रविन्द्र कुमार और उसका ड्राइवर मौके पर नहीं होने की बात भी कही गई है. प्रभारी एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा में भी होल्डिंग टैक्स में जनता को राहत मिले, वार्ड नंबर 8 की पार्षद अविनाश कौर ने किया निवेदन

संबंधित सामग्री

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

झारखंड

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

झारखंड

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

गैंग सरगना समेत 5 अपराधी गिरफ्तार, 159 अभ्यर्थी भी हिरासत में

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

झारखंड

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

बसिया: सड़क हादसों का

झारखंड

बसिया: सड़क हादसों का 'ब्लैक संडे', आधे घंटे में पांच दुर्घटनाएं; आयुष डॉक्टर के भरोसे रहा अस्पताल

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस