साहिबगंज सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर, भारी पुलिसबल की तैनाती

साहिबगंज सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर, भारी पुलिसबल की तैनाती

साहिबगंज सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी खाली कराया गया परिसर भारी पुलिसबल की तैनाती 

न्यूज़11 भारत
साहिबगंज/डेस्क:
साहिबगंज में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ. सूचना मिलते ही न्यायालय प्रशासन और जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया. धमकी की खबर मिलते ही एहतियातन कोर्ट में मौजूद जजों, वकीलों और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया. सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और कुछ ही समय में पूरे परिसर को खाली कर सुरक्षा घेरे में ले लिया गया.

कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील 
घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार सिंह, एसडीपीओ और जिला मुख्यालय के डीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. देखते ही देखते कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी कर दी गई कि परिसर के अंदर और बाहर हर कुछ दूरी पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई.

धमकी की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया. टीमों ने आधुनिक उपकरणों की मदद से पूरे परिसर की गहन तलाशी ली, जिसमें झाड़ियों और संदिग्ध वस्तुओं की भी जांच की गई. हालांकि, प्रारंभिक जांच में किसी भी तरह का विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है, जिससे प्रशासन ने फिलहाल राहत की सांस ली है. 

ये भी पढ़ें- JSCA को मिली दो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी, 9 अक्टूबर को India और West Indies के बीच होगा टी-20 मुकाबला
 
संबंधित सामग्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा छात्र सम्मेलन का आयोजन

झारखंड

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा छात्र सम्मेलन का आयोजन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा, रांची महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया.

झारखंड पुलिस के आला अधिकारियों ने किया जगन्नाथ मंदिर मेला परिसर का निरीक्षण

झारखंड

झारखंड पुलिस के आला अधिकारियों ने किया जगन्नाथ मंदिर मेला परिसर का निरीक्षण

आज झारखंड पुलिस द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन जगन्नाथ मंदिर के नीलाद्री भवन में किया गया.

रिम्स पार्ट-2 से पहले रिम्स पार्ट-1 को सुधारें स्वास्थ्य मंत्री : राफिया नाज

झारखंड

रिम्स पार्ट-2 से पहले रिम्स पार्ट-1 को सुधारें स्वास्थ्य मंत्री : राफिया नाज

स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी के बयान पर राफिया नाज़ का पलटवार, कहा— जब अस्पतालों में लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हों, तब रिम्स पार्ट-2 केवल एक छलावा है

कांके में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार

झारखंड

कांके में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार

कांके थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ किया है.

झारखंड में कानून का राज नहीं, जंगलराज चल रहा है: सीता सोरेन 

झारखंड

झारखंड में कानून का राज नहीं, जंगलराज चल रहा है: सीता सोरेन 

पूर्व विधायक सीता सोरेन ने आज जमशेदपुर पहुंचकर दिवंगत हिमांशु सिंह के परिजनों से मुलाकात की.