साहिबगंज: राधानगर में अग्निकांड पीड़ितों से मिले भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव

राहत सामग्री वितरित कर जताई संवेदना, प्रशासन की उदासीनता पर जताई नाराज़गी

By : News11 Bharat
साहिबगंज: राधानगर में अग्निकांड पीड़ितों से मिले भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव

न्यूज11  भारत

उधवा/डेस्क: राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर हाई स्कूल चौक के समीप बीते सोमवार को हुई भीषण आगलगी की घटना के पीड़ित परिवारों से भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने मुलाकात की. उन्होंने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और अपने निजी कोष से राहत सामग्री का वितरण किया. श्री यादव ने अग्निपीड़ित जयंत मंडल, सनातन मंडल, अरविंद मंडल एवं नीमचंद मंडल के परिवारों को कंबल, तिरपाल, कपड़े, चूड़ा, मुढ़ी एवं एक-एक बोरी चावल प्रदान किया. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और हरसंभव मदद का प्रयास करेंगे.

भाजपा नेता ने मौके पर प्रशासनिक निष्क्रियता पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अब तक कोई सरकारी सहायता नहीं दी गई है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए और उन्हें आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि वे पुनः अपने जीवन को संवार सकें. इसके अलावा उन्होंने बेगमगंज के ख़ुटहरी टोला में भी दो अग्निपीड़ित परिवार को राशन इत्यादि मुहैया कराया. 

विदित हो कि विगत सोमवार को राधानगर गांव में खाना बनाने के दौरान भीषण आगलगी की घटना हुई थी जिसमें देखते ही देखते आग ने चार घरों को अपने आगोश में ले लिया एवं उसमें रखे अनाज, कपड़े एवं अन्य समान जलकर राख हो गया था. मौके पर श्रीधर मुखिया तमाल मंडल, पवन सिंह,दब्बू अग्रवाल, बिश्वजीत मंडल,कृष्णा शर्मा,संदीप घोष,सिद्धार्थ मंडल सहित अन्य मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: पलामू में खनिज तस्करी का बड़ा खुलासा: फर्जी चालान पर छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से आ रहे 5 ट्रक जब्त

संबंधित सामग्री

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था