टोरी जंक्शन पर रनिंग स्टाफ का जोरदार प्रदर्शन, ‘अव्यावहारिक आदेश’ के खिलाफ खोला मोर्चा!

टोरी जंक्शन पर रनिंग स्टाफ का जोरदार प्रदर्शन, ‘अव्यावहारिक आदेश’ के खिलाफ खोला मोर्चा!

टोरी जंक्शन पर रनिंग स्टाफ का जोरदार प्रदर्शन ‘अव्यावहारिक आदेश’ के खिलाफ खोला मोर्चा

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क:  धनबाद रेल मंडल अंतर्गत बरकाकाना–बरवाडीह रेलखंड के टोरी जंक्शन परिसर में मंगलवार को ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआईएलआरएसए) धनबाद मंडल के बैनर तले रनिंग कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. यह विरोध प्रदर्शन रेलवे प्रशासन द्वारा जारी एक कथित संरक्षा विरोधी एवं अव्यावहारिक आदेश के खिलाफ आयोजित किया गया.

कर्मचारियों ने बताया कि हाल ही में जारी निर्देश के अनुसार ऑफ लीव या सिक से लौटने वाले क्रू को मध्य रात्रि ही फर्स्ट कॉल देने का प्रावधान किया गया है, जिसे वे असंगत और सुरक्षा के लिहाज से जोखिमपूर्ण मानते हैं. इस आदेश के विरोध में टोरी स्टेशन स्थित क्रू लॉबी के पास बड़ी संख्या में रनिंग स्टाफ एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शन की अध्यक्षता मंडल कमिटी सदस्य अभिनव हर्षवर्धन एवं टोरी शाखा अध्यक्ष अजय कुमार ने संयुक्त रूप से की.

इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर यातायात निरीक्षक संजय कुमार से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर आदेश वापस लेने की मांग की. प्रदर्शन से पूर्व स्टेशन के सभा कक्ष में एक बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने इस आदेश के संभावित दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की. कर्मचारियों का कहना है कि यदि यह आदेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: सरायकेला जिला समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरवार का आयोजन, जनता लेकर आई अनेक समस्या, ऑन स्पॉट किया गया निदान

संबंधित सामग्री

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट