पलामू में धूमधाम से मनाया गया RJD का 30वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने पार्टी ...

RJD का 30वां स्थापना दिवस

पलामू में धूमधाम से मनाया गया RJD का 30वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प

राष्ट्रीय जनता दल पलामू के तत्वाधान में आज मेदिनीनगर स्थित परिसदन भवन में पार्टी का 30वां स्थापना दिवस बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

पलामू में धूमधाम से मनाया गया rjd का 30वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प

न्यूज़11भारत
पलामू/डेस्क:
राष्ट्रीय जनता दल पलामू के तत्वाधान में आज मेदिनीनगर स्थित परिसदन भवन में पार्टी का 30वां स्थापना दिवस बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष धनंजय पासवान की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें भारी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता और निष्ठावान कार्यकर्ता एकजुट हुए. इस ऐतिहासिक अवसर पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुशी का इजहार किया.

स्थापना दिवस समारोह के दौरान उपस्थित नेताओं ने पार्टी के गठन से लेकर आज तक के गौरवशाली इतिहास और संघर्षों को याद किया. वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया. इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दल को हर स्तर पर और अधिक सक्रिय तथा मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया.

इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद शम्मी अहमद, धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, प्रदेश महासचिव राजेश रोशन, प्रदेश प्रवक्ता विश्वनाथ राम घूरा, प्रदेश सचिव साहिल साहनी और प्रदेश मीडिया प्रभारी फैजुल हक राशिद उपस्थित रहे. इनके अलावा युवा जिला अध्यक्ष पलामू केदार यादव, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राहिल राज, अनुमंडल अध्यक्ष लवलेश प्रसाद यादव, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष संगीता कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी और दीपक चन्द्रवंशी ने भी कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई.

समारोह को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष सुशील यादव, प्रवेज हसन, संजय यादव, नगर अध्यक्ष भास्कर शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, कलीम शाह, राजेंद्र यादव, संजय कुमार यादव, इस्तेयाक़ अली, युगेश यादव, मनोज कुमार यादव, बिशुनदेव सिंह, सुदेश्वर राम, महेंद्र यादव, पंकज यादव, सुरेंद्र यादव, असलम अंसारी, सिराजुद्दीन अंसारी, अमीनुद्दीन अंसारी, विकाश यादव, विश्वनाथ राम, जितेंद्र पासवान, उपेंद्र चौधरी, प्रदीप कुमार यादव, महेंद्र यादव और मोहन यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.