रिम्स शासी परिषद की बैठक

रिम्स शासी परिषद की बैठक संपन्न, 16 अहम एजेंडों पर गहन समीक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दिए कड़े निर्देश

9 अक्टूबर को GB की अगली बैठक, रिम्स में दिखेगा बड़ा बदलाव – स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

By : Ark Sahuliyar
रिम्स शासी परिषद की बैठक संपन्न, 16 अहम एजेंडों पर गहन समीक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दिए कड़े निर्देश

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान), रांची में आज एक ऐतिहासिक बैठक हुई.  रिम्स शासी परिषद की इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की. बैठक में जस्टिस अमरेश्वर सहाय, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, स्थानीय विधायक सुरेश कुमार बैठा, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, रिम्स निदेशक, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति, रिमपास निदेशक, वित्त विभाग के प्रधान सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

मुख्य निर्णय और चर्चाएं 

  • बैठक में कोर्ट गाइडलाइन्स के आलोक में 16 प्रमुख एजेंडों पर गहन विचार-विमर्श हुआ. जिनमें शामिल थे:
  • परचेजिंग में देरी और उससे उत्पन्न समस्याएं
  • ट्रॉमा सेंटर की सुविधाएं व खामियां
  • रखरखाव व्यवस्था और खराब वेंटीलेटरों की स्थिति
  • आवश्यक मशीनों की खरीद और उपयोग
  • इलाज की वर्तमान स्थिति और सुधार की रूपरेखा
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा कि MRI मशीन की खरीद प्रक्रिया को त्वरित गति देने का आदेश निदेशक को दिया गया है.

निजी प्रैक्टिस पर होगी सख्त कार्रवाई
मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी ड्यूटी के दौरान बाहर प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

रखरखाव और साफ-सफाई पर विशेष फोकस
बैठक में ट्रॉमा सेंटर में खराब पड़े वेंटीलेटरों को बदलने/मरम्मत करने, बिल्डिंग की मरम्मत और साफ-सफाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए.

हम रिम्स को देश के बेहतरीन संस्थानों की श्रेणी में लाना चाहते हैं: डॉ इरफान अंसारी 
मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि “हम रिम्स को देश के बेहतरीन संस्थानों की श्रेणी में लाना चाहते हैं. यह तभी संभव है जब सभी जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता से अपनी भूमिका निभाएं. हर स्तर पर बदलाव लाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.” आगे मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि  “रिम्स की व्यवस्था को बदलने के लिए मैं पूरी तरह गंभीर हूं. इस दिशा में मेरी लगातार मुख्यमंत्री  से वार्ता होती रहती है और उनका मार्गदर्शन मुझे निरंतर मिल रहा है. बहुत जल्द रिम्स में एक बड़ा और व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा. मैंने शुरुआत से ही कहा है कि हर हाल में व्यवस्था सुधारकर दम लूंगा. थोड़ा समय जरूर लग सकता है, लेकिन बदलाव की बयार अब लोगों को दिखने लगी है और आने वाले समय में और भी ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज और आधुनिक सुविधाएं मिल सकें.”

अगली बैठक 9 अक्टूबर को
निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 9 अक्टूबर 2025 को होगी, जिसमें शेष प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि निदेशक को कई मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं और आने वाले समय में रिम्स में ठोस बदलाव नजर आएगा. वहीं, रिम्स निदेशक ने बैठक को “सकारात्मक और परिणामदायक” बताया और भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में रिम्स में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा.



ये भी पढ़ें- PM Modi Manipur Visit: इम्फाल पहुंचे PM मोदी, भारी बारिश के कारण सड़क मार्ग से रैली स्थल के लिए हुए रवाना 

संबंधित सामग्री

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

64.74 अंक के साथ डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने बनाई अलग पहचान, सूचना एवं संचार तकनीक में मिले पूरे अंक

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.