न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के युवक राजा कुमार की वियतनाम में एक सड़क हादसे में हुई मौत की खबर सामने आने के बाद से परिजन अपने बेटे को आखिरी बार देखने के लिए तरस रहे हैं. वियतनाम में योग शिक्षक के रूप में कार्यरत राजा कुमार का पार्थिव शरीर कल शनिवार को रांची पहुंचेगा. एंबेसी वियतनाम से राजा का पार्थिव शरीर कोलकाता भेज रही है. कोलकाता से शव रांची लाया जायेगा.
भाई ने हाईकोर्ट में लगाई गुहार
बताते चलें राजा के पार्थिव शरीर को वियतनाम से झारखंड लाने की मांग को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गयी थी. राजा कुमार के भाई ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. और शव को जल्द से जल्द झारखंड लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की थी.
मौत के एक सप्ताह बाद शव पहुंचेगा रांची
राजा वियतनाम में योगा टीचर के रूप में कार्यरत थे. मिली जानकारी के अनुसार वियतनाम में एक निजी घर में प्रशिक्षण देकर अपनी स्कूटी से वापस कार्यालय लौटने के दौरान स्कूटी अनबैलेंस होकर एक कार से टकरा गयी. इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. युवक की मौत को करीब एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है.