न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में लगातार पारा ऊपर चढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार, सोमवार का दिन पलामू के लिए एक बार फिर सबसे गर्म दिन साबित हुआ. जहां का 43.8 डिग्री तक जा पहुंचा है. सरायकेला खरसावां भी 43.0 डिग्री के पारे को छू लिया है. इसके बाद झारखंड के गर्म जिलों की बात करें तो पूर्वी सिंहभूम में 42.6 डिग्री, बोकारों में 42.2 डिग्री और गोड्डा में 41.5 डिग्री गर्मी महसूस की गयी.
आज रांची का भी पारा 40 डिग्री को छू गया है. रांची में अप्रैल महीने में पहली बार पारा 40.1 डिग्री तक जा पहुंचा है. जमशेदपुर में 42.6 डिग्री और चाईबासा में 41.4 डिग्री की गर्मी महसूस की गयी.

यह भी पढ़ें: जेपीएससी करे पहल, प्रतिभा सेतु का निर्माण करे सरकार - आजसू महासचिव संजय मेहता ने सीएम को लिखा पत्र