न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए चोरी कांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. रांची पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. ITC एजेंसी में ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था. करीब 15 लाख से ऊपर की सिगरेट की चोरी हुई थी. पुलिस ने 6 बैग में 15 लाख 70 हजार की सिगरेट बरामद की. मामले में कुंदन वर्मा और विजय रजक उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया गया है. कुंदन 4 मामले में जेल में जा चूका है. वह इस तरह की एजेंसी में काम कर चुका है, जिस कारण उसे इसका पूरा आइडिया था. आरोपी चोरी की सिगरेट को लोकल दुकान में बिक्री करने के फिराक में थे. चोरों के द्वारा सिगरेट से भरे कार्टन और एजेंसी में रखे कैश पर भी हाथ साफ किया गया था. चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में भी कैद हुई थी. पुलिस फिलहाल बाकी चोरों को तलाश में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें- 9 अक्टूबर को JSCA स्टेडियम में होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर बैठक, तैयारियों की हुई समीक्षा