रांची: रिम्स हॉस्टल में मेडिकल छात्र अक्षित कुजूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

By : Mansi Kumari
रांची: रिम्स हॉस्टल में मेडिकल छात्र अक्षित कुजूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची स्थित रिम्स से एक दुखद मामला सामने आया हैं. रिम्स के 2024 बैच के सेकेंड ईयर के छात्र अक्षित कुजूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद रिम्स परिसर में हड़कंप मच गया हैं.

जानकारी के अनुसार, अक्षित कुजूर सिमडेगा का रहने वाला था और रिम्स में जूनियर डॉक्टर के रूप में सेवाएं भी दे रहा था. वह मेडिकल के सेकेंड ईयर का छात्र था और रिम्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था. घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. छात्र को तत्काल रिम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं. रिम्स प्रशासन भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गया हैं. सूत्रों के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की हैं.

यह भी पढ़े: रांची: अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, फरार शूटर सूरज गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से एशियन गेम्स 2026 में स्वर्णिम इतिहास रचने वाली महिला हॉकी टीम की झारखंड की बेटियों से की मुल

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से एशियन गेम्स 2026 में स्वर्णिम इतिहास रचने वाली महिला हॉकी टीम की झारखंड की बेटियों से की मुल

भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 वर्षों बाद जीता एशियाई खेलों में स्वर्ण, झारखंड की चार बेटियां में थीं शामिल

काली कमली वाले बाबा के यहां कंबल लेने जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

काली कमली वाले बाबा के यहां कंबल लेने जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

हुसैनाबाद-जपला में इन दिनों काली कमली वाले बाबा का कैंप लगा है, जहाँ कंबल ओढ़ने से बीमारी ठीक होने का दावा किया जा रहा है

रांची में होने वाले भारत-वेस्ट इंडीज मैच में टिकटों की कालाबाजारी, साइबर स्कैम को लेकर जिला प्रशासन ने की खास अपील

रांची में होने वाले भारत-वेस्ट इंडीज मैच में टिकटों की कालाबाजारी, साइबर स्कैम को लेकर जिला प्रशासन ने की खास अपील

स्टेडियम के अंदर और बाहर की सुरक्षा, सभी को लेकर पुलिस प्रशासन और JSCA प्रबंधन हाई अलर्ट पर

रांची पुलिस ने चैन स्नैटर का किया हाफ एनकाउंटर, गोली लगने से अपराधी हुआ घायल, दो अपराधी गिरफ्तार

रांची पुलिस ने चैन स्नैटर का किया हाफ एनकाउंटर, गोली लगने से अपराधी हुआ घायल, दो अपराधी गिरफ्तार

रांची में चैन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दो अपराधियों को भी किया गिरफ्तार