न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पलामू जिले के छतरपुर-जपला मोड़ के समीप रविवार दोपहर सवारी बैठाने की होड़ में दो टेंपो आपस में भिड़ गए. हादसे में टेंपो पलटने से 5 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दोनों चालक मौके से फरार हो गए. बताया जाता है कि हुसैनाबाद-जपला में इन दिनों काली कमली वाले बाबा का कैंप लगा है, जहाँ कंबल ओढ़ने से बीमारी ठीक होने का दावा किया जा रहा है. इसी अंधविश्वास के चक्कर में छतरपुर प्रखंड के दूधराज पंचायत क्षेत्र के डुमरी, टेम्पा, कोढ़ेला, कोठिला गांव के लोग ऑटो से जपला जा रहे थे. पीड़ितों ने कहा कि अंधविश्वास के चक्कर में हम लोग ऑटो से जा रहे थे. सुने थे कि कंबल वाले बाबा के यहाँ कंबल उड़ने से बीमारी ठीक हो जाता है, इसलिए हम लोग दूधराज क्षेत्र से दूर जपला जा रहे थे. इसी चक्कर में आज हम लोग का इतना बड़ा एक्सीडेंट हुआ है. घायलों की पहचान श्यामनाथ चंद्रवंशी, आशा देवी - डुमरी,बसंत यादव पिता तपस्या यादव - टेम्पा 3सुनीता देवी पति बुधधन भुईयां - कोढ़ेला,. उर्मिला देवी पति धनंजय विश्वकर्मा - कोठिला के रूप मे हुई हैं सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: रांची में होने वाले भारत-वेस्ट इंडीज मैच में टिकटों की कालाबाजारी, साइबर स्कैम को लेकर जिला प्रशासन ने की खास अपील