न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित डोरिया टोली में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना में चोरों ने 90 ग्राम सोने का बिस्किट, एक लैपटॉप, दो इंडियन गैस सिलेंडर, 1.05 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक TVS स्कूटी की चोरी की थी.
एक पिता की शिकायत से हुआ पूरे मामले का खुलासा
पुलिस को इस मामले में अहम सुराग डायल 112 पर दर्ज शिकायत के आधार पर मिला. जांच के दौरान एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब एक आरोपी के पिता ने ही अपने बेटे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की. उन्होंने बताया कि उनके बेटे के पास अचानक काफी पैसे आ गए हैं, लेकिन वह उन्हें देने से इनकार कर रहा है. पुलिस ने जब इस इनपुट के आधार पर संदिग्ध से पूछताछ की, तो पूरे मामले का खुलासा हो गया. इसके बाद कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
ये भी पढ़ें- बोकारो ट्रेज़री घोटाला मामले में SIT की कार्रवाई जारी, आरक्षी के पद पर तैनात काजल मंडल गिरफ्तार, 8.75 लाख रुपये बरामद