CISF बीएसएल इकाई के नए DIG बने राजीव मिश्रा, डीआईजी नीति मित्तल का स्थान लेंगे

CISF बीएसएल इकाई के नए DIG बने राजीव मिश्रा, डीआईजी नीति मित्तल का स्थान लेंगे

cisf बीएसएल इकाई के नए dig बने राजीव मिश्रा डीआईजी नीति मित्तल का स्थान लेंगे

न्यूज11 भारत
बोकारो
/डेस्क: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की बोकारो स्टील प्लांट (BSL) यूनिट में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है. इस फेरबदल के तहत राजीव मिश्रा को नया उप महानिरीक्षक (DIG) नियुक्त किया गया है. वे वर्तमान डीआईजी नीति मित्तल का स्थान लेंगे. नीति मित्तल का तबादला नई दिल्ली स्थित सीआईएसएफ मुख्यालय में डीआईजी अग्निशमन के पद पर कर दिया गया है.

अनुभवी आईपीएस अधिकारी हैं राजीव मिश्रा
राजीव मिश्रा बिहार कैडर के 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्हें तेजतर्रार एवं कुशल पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है. पुलिसिंग और आपराधिक जांच के क्षेत्र में उनके पास व्यापक अनुभव है. वर्ष 2020 में वे तीन वर्षों के लिए प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय जांच ब्यूरो में नियुक्त हुए थे. इस दौरान उन्होंने धनबाद और रांची में सीबीआई के पुलिस अधीक्षक के रूप में कई अहम मामलों की सफलतापूर्वक निगरानी की.

बिहार कैडर के अधिकारी के रूप में वे पटना और गया में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. बोकारो में नई जिम्मेदारी संभालने से पहले वे बिहार पुलिस में एटीएस के डीआईजी पद पर तैनात थे. जनवरी 2026 में उनकी प्रतिनियुक्ति पुनः सीआईएसएफ में हुई, जिसके बाद अब उन्हें बोकारो स्टील प्लांट यूनिट की कमान सौंपी गई है. 

ये भी पढ़ें- गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, भेंट की शिबू सोरेन की तस्वीर 
 
संबंधित सामग्री

गोपालगंज: देसी कट्टा, कारतूस और चाकू के साथ तीन गिरफ्तार, कुख्यात अरमान भी दबोचा गया

बिहार

गोपालगंज: देसी कट्टा, कारतूस और चाकू के साथ तीन गिरफ्तार, कुख्यात अरमान भी दबोचा गया

घूस लेने के मामले में जेल में बंद चैनपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी शैलेश कुमार को जमानत देने से कोर्ट का इनकार  

झारखंड

घूस लेने के मामले में जेल में बंद चैनपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी शैलेश कुमार को जमानत देने से कोर्ट का इनकार  

मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, तीन मिनीगन फैक्टरी का किया उद्भेदन

बिहार

मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, तीन मिनीगन फैक्टरी का किया उद्भेदन

6 साल के मासूम शौर्य का अपहरण कर हत्या करने के आरोपी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

झारखंड

6 साल के मासूम शौर्य का अपहरण कर हत्या करने के आरोपी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

64 लाख की अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 91 कांडों की जब्त सामग्री विनष्ट

बिहार

64 लाख की अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 91 कांडों की जब्त सामग्री विनष्ट