न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव और उनकी पत्नी, पूर्व विधायक निर्मला देवी को बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पगार ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूर्व मंत्री के खिलाफ बड़कागांव, केरेडारी और पगार ओपी सहित कई थानों में मामले दर्ज थे.
बताया जा रहा है कि योगेंद्र साव 31 दिसंबर 2025 से NTPC की चट्टी बरियातू कोयला खदान में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे. पुलिस ने उन्हें धरना स्थल से ही हिरासत में लिया.
गिरफ्तारी से पूर्व योगेंद्र साव अपनी बेटी और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के साथ दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी. दिल्ली से लौटने के बाद साव बुधवार को चट्टी बरियातू स्थित धरना स्थल पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
खबर अपडेट की जा रही है...