राजगंज: बर्ड्स गार्डेन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली महोत्सव

By : News11 Bharat
राजगंज: बर्ड्स गार्डेन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली महोत्सव

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर बर्ड्स गार्डेन स्कूल में भव्य होली महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया.
इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा आकर्षक होली नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी गई. बच्चों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया. शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम और सद्भावना के इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया.
कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने अपने गुरुजनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिससे भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली. विद्यालय प्रबंधन द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर व्यवस्था की गई थी. बच्चों ने पारंपरिक होली गीतों पर नृत्य कर माहौल को उत्सवमय बना दिया.
विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य प्रमोद चौरसिया ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों को होली की शुभकामनाएं दीं. वहीं विद्यालय के चेयरमैन अमर कुमार पाल ने अपने संबोधन में बच्चों को संदेश दिया कि वे फूलों की होली खेलें, गंदे रंगों से बचें, किसी पर जबरदस्ती रंग न डालें और प्रेम व भाईचारे के साथ इस पर्व को जरूरतमंदों के साथ भी मनाएं.
कार्यक्रम के अंत में पूरे विद्यालय परिसर में उल्लास और उमंग का माहौल देखा गया.

यह भी पढ़ें: इस बार 122 वर्षों के बाद चंद्रग्रहण के साए में होगी होली

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया