न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के मोरहाबादी में आज गुरुवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) का तीसरा दीक्षांत समारोह मनाया जा रहा है. समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे.
इस दीक्षांत समारोह में कुल 6415 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी. इनमें 142 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिलेगा, जिसमें 93 छात्राएं और 49 छात्र शामिल हैं. दीक्षांत समारोह में 20 पीएचडी अभ्यर्थियों को भी उपाधि प्रदान की जाएगी.
वहीं पीएम के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. राकेश मोहन को मानद डी.लिट. की उपाधि दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें: धनबाद पुलिस और अपराधियों के बीच फिर हुआ मुठभेड़, चंदन ठाकुर नाम के अपराधी का हाफ एनकाउंटर