प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह के निर्देश पर आज प्रखंड मुख्यालय के कांग्रेस कार्यालय प्रखंड महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ कमेटी का गठन जिला अध्यक्ष अनीता देवी की अध्यक्षता में किया गया. जहां बरवाडीह जोन से पूनम देवी और छिपादोहर जोन से उषा देवी क़ो अध्यक्ष बनाया गया. महिला प्रकोष्ठ के मनोनीत अध्यक्षों को मुख्य अतिथि विजय बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष अनीता देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नसीम अंसारी प्रदेश कमेटी के सदस्य रविंद्र राम समेत अन्य अतिथियों के द्वारा नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान मौके पर संगीता कुमारी अनिल सिंह,अवधेश मेहरा,अजित कुमार समेत अन्य नेता मौजूद थे
यह भी पढ़ें: चांडिल के तिरुलडीह में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत