अवैध शराब

जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ कार्रवाई, जोक पहाड़ी में छापेमारी

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि जोकपहाड़ी गांव में चोरी-छिपे अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ कार्रवाई, जोक पहाड़ी में छापेमारी

चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत 
 
जामताड़ा/डेस्क:
जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को जोकपहाड़ी गांव में छापेमारी की. जहां पुलिस ने मौके से करीब 50 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद कर जब्त कर लिया.पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि जोकपहाड़ी गांव में चोरी-छिपे अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में सोमवार को शाम 4:50 बजे से 5:40 बजे तक छापेमारी अभियान चलाया गया.

इस दौरान 5-5 लीटर क्षमता वाले दो जरकीन में करीब 20 लीटर तथा तीन एल्युमिनियम की डेकची में करीब 30 लीटर महुआ शराब बरामद की गई.पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त करते हुए बागडेहरी थाना कांड संख्या 22/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 274/292 एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत मामला दर्ज किया है.मामले में जोकपहाड़ी निवासी 47 वर्षीय विप्लव मंडल, पिता स्वर्गीय भीम मंडल को अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस के अनुसार, मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. कांड के अनुसंधान की जिम्मेदारी पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार केरकेट्टा को सौंपी गई है.

यह भी पढ़ें: 2 साल से बंद पड़ी सिकनी कोलियरी को चालू कराने की मांग को लेकर मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, जेएसएमडीसी को सौंपा ज्ञापन

संबंधित सामग्री

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

चार अभी भी फरार हैं, घटना 27 सितंबर, 2026 की बताई जा रही है, कुल सात शिकारियों के शामिल होने की जानकारी आई है सामने

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO, संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे<br/>

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा जिले के खरौन्धी प्रखंड के खरौन्धी पंचायत में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रूपये के फर्जीवाड़ा की मामला सामने आई है

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

3 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और ग्रामीणों के साथ समस्याओं के समाधान पर होगी चर्चा