राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के महामंत्री का पिपरवार समिति ने किया स्वागत, प्रबंधन से जल्द होगी समस्याओं पर वार्ता 

By : Vaibhaw Vikram
राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के महामंत्री का पिपरवार समिति ने किया स्वागत, प्रबंधन से जल्द होगी समस्याओं पर वार्ता 

मुमताज अहमद/न्यूज़ 11 भारत
पिपरवार/डेस्क:
राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के महामंत्री राजेश कुमार सिंह के एनके एरिया दौरे के क्रम में पिपरवार क्षेत्रीय अध्यक्ष केके चतुर्वेदी एवं अशोका शाखा सचिव रतनलाल ने उनसे मुलाकात कर बुके और शॉल देकर उनका जोरदार स्वागत किया.इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों और मजदूर प्रतिनिधियों ने पिपरवार क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की.बैठक में महामंत्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए यूनियन लगातार प्रयासरत है.उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पिपरवार क्षेत्र का दौरा कर सीसीएल प्रबंधन के साथ वार्ता की जाएगी,ताकि क्षेत्र की लंबित समस्याओं का समाधान कराया जा सके.इसी क्रम में सीसीएल अनुग्रहित अनुदान से संचालित विद्या सागर स्कूल के शिक्षकों ने भी स्कूल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से महामंत्री को अवगत कराया.शिक्षकों ने विद्यालय के संचालन, संसाधनों एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.इस पर राजेश कुमार सिंह ने आगामी कल्याण समिति की बैठक में इन समस्याओं को उठाकर समाधान की दिशा में पहल करने का भरोसा दिलाया.

वहीं अरगड्डा क्षेत्र से क्षेत्रीय सचिव जन्मेजय सिंह भी डकरा पहुंचकर महामंत्री से मिले और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी दी. महामंत्री ने बताया कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आगामी दिनों में राजहरा क्षेत्र में नई कमिटी की घोषणा की जाएगी. साथ ही नवनियुक्त रिजनल सचिव सह जेसीसी सदस्य महारुद्र कुमार सिंह का सीसीएल के सभी क्षेत्रों में दौरा सुनिश्चित किया जाएगा.बैठक में यूनियन की सदस्यता बढ़ाने,मजदूरों की मूलभूत समस्याओं के समाधान तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया.मौके पर केके चतुर्वेदी, रतनलाल,सुनील कुमार सिंह,गिरेंद्र सिंह,राघव चौबे, जन्मेजय सिंह,बलदेव भोक्ता,पंकज कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पिपरवार मे पांचवें दिन भी जारी रही सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल, बिजली उत्पादन ठप करने की चेतावनी
 
संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.