न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची में आयोजित लोक अदालत में लोगों की भीड़ उमड़ गई हैं. ट्रैफिक से जुड़ी मामलों को लोग निपटा रहे है. ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोग लोक अदालत पहुंचे हैं. लोक अदालत में पहुंचने वाले लोगों ने कहा जितनी गाड़ी नहीं उससे ज्यादा का ट्रैफिक चलान कट चुका है. लोक अदालत में भी वाहन मालिकों को राहत नहीं मिली हैं. नालसा के निर्देश पर देश भर में 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ हैं. कुल 54 बेंच का गठन किया गया है. 13 सितंबर को दिन के 10:30 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत हुई हैं.
यह भी पढ़े: रूस में डोली धरती: 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी