न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के पिस्का मोड़ में आज रविवार तड़के गौ तस्करी के संदेह में कुछ लोगों ने एक पिकअप वैन में आग लगा दी. घटना सुबह करीब 4:30 बजे की बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना और पंडरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.
पुलिस ने मामले में कई गौ रक्षा दल से जुड़े होने के शक पर कई लोगों को हिरासत में लिया है और सभी से पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें: मुंबई: ब्रिज से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, तीन लोगों की मौत; कार के उड़े परखच्चे