Salman Khan
एक्सक्लूसिव

कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर भड़के सलमान खान, बोले-'फिल्मों में लौटेंगी तो फिट हो जाएंगी

कटरीना कैफ इन दिनों अपने बदले हुए लुक को लेकर सोशल मीडिय पर चर्चा में हैं. गणपति सेलिब्रेशन के दौरान पब्लिक अपीयरेंस के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स  ने उनके बढ़े वजन को लेकर कमेंट किए.

By : Amisha Pathak
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर भड़के सलमान खान, बोले-'फिल्मों में लौटेंगी तो फिट हो जाएंगी

न्यूज़11 भारत

एंटरटेनमेंट/डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बदले हुए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में गणपति सेलिब्रेशन के दौरान पब्लिक अपीयरेंस के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स  ने उनके बढ़े वजन को लेकर कमेंट किए. अब बिग बॉस 20 के वीकेंट का वार में सलमान खान ने बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की और कैटरीना का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि 'किसी को नीचा दिखा के आप पैसे कमा रहे हो. ट्रोल्स सेलेब्स को उनकी बॉडी, वजन, अपीरियंस, फैमिली, करियर फेलियर,मदरहुड पर जज करते हैं. आप अपनी परवरिश दिखा रहे हो.' 

सलमान खान ने कैटरीना का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को कैटरीना की पोस्ट-प्रेग्नन्सी ट्रोलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है. सलमान ने कहा कि, 'प्रेग्नेंट होने के बाद सभी का वजन बढ़ता है. वो जब फिल्मों में वापस आएंगी तो फिर से फिट हो जाएंगी. उन्हें अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का समय मिलना चाहिए. जो लोग ट्रोल करते हैं वो खुद अपनी शक्ल देखकर बेजार हैं और दूसरों की अपीरियंस पर कमेंट करते हैं.' इसके अलावा सलमान ने खुद की ट्रोलिंग पर भी सभी के बीच बात की, उन्होंने कहा कि, 'मुझे भी काफी ट्रोल किया जाता है. बुड्ढा हो गया है. भाई 60 साल का हो गया हूं. आपकी बॉडी हमेशा मैंने प्यार किया वाली नहीं हो सकती है.'

कैटरीना ने नवंबर 2025 में विक्की कौशल के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. इसके बाद गणपति सेलिब्रेशन में उनकी पब्लिक अपीयरेंस लंबे समय बाद हुई, जिस पर सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आईं. सलमान ने बयान के बाद कैटरीना को लेकर चल रही बॉडी शेमिंग की चर्चा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है.

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! दूसरी बार मम्मी-पापा बने दीपिका-रणवीर, राधा अष्टमी के दिन घर आई नन्हीं परी   

संबंधित सामग्री

Bigg Boss 20: माता-पिता पर छलका रीति तिवारी का दर्द, बोलीं- 'पापा को काफी  समय तक उम्मीद थी...'

Bigg Boss 20: माता-पिता पर छलका रीति तिवारी का दर्द, बोलीं- 'पापा को काफी समय तक उम्मीद थी...'

भोजपूरी एक्टर और पॉलिटिशियन मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं. बिग बॉस का घर हो और प्यार, तकरार और बेहस न हो ऐसा हो नहीं सकता है.

Bigg Boss 20: डिस-बैटल में गालियां देने पर रीति तिवारी को सलमान खान की फटकार, बोले- 'डिसरेस्पेक्ट की भी एक हद होती है'

Bigg Boss 20: डिस-बैटल में गालियां देने पर रीति तिवारी को सलमान खान की फटकार, बोले- 'डिसरेस्पेक्ट की भी एक हद होती है'

'बिग बॉस 20' के आने वाले 'वीकेंड का वार' में सलमान खान घरवालों के व्यवहार पर सवाल उठाते नजर आएंगे.

90's के वो सुपरहिट गाने, जिन्हें आज भी नहीं भूले लोग

90's के वो सुपरहिट गाने, जिन्हें आज भी नहीं भूले लोग

90's का दौर सिर्फ कैसेट और रेडियो का नहीं था, बल्कि ऐसे गानों का भी था. आइए, एक नज़र डाले 90s के उन गानों पर जो आज भी लोगों के दिलों में है.

बॉडी शेमिंग और ट्रोलर्स पर भड़कें सलमान खान, बोले-'फिल्मों में लौटेंगी तो फिट हो जाएंगी

बॉडी शेमिंग और ट्रोलर्स पर भड़कें सलमान खान, बोले-'फिल्मों में लौटेंगी तो फिट हो जाएंगी

'बिग बॉस 20' के वीकेंट का वार में सलमान खान ने बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की ,कहा 'किसी को नीचा दिखा के आप पैसे कमा रहे हो.

Big Boss 20: माही विज और मैरी कॉम में छिड़ी जुबानी जंग, पति और निजी जिंदगी पर पहुंची बात

Big Boss 20: माही विज और मैरी कॉम में छिड़ी जुबानी जंग, पति और निजी जिंदगी पर पहुंची बात

'बिग बॉस 20' के घर में गेंम के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों और मतभेदों का सिलसिला भी तेज हो गया है. माही विज और बॉक्सर मैरी कॉम के बीच हुई बहस ने खूब ध्यान खींचा.