जर्जर सड़क

पलामू: जपला-दंगवार मुख्य पथ पर जर्जर सड़क बनी परेशानी का सबब, आये दिन हो रही दुर्घटना 

कल शनिवार को एक एलपी ट्रक सड़क के गड्ढे में फंस गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

By : Dipali Kumari
पलामू: जपला-दंगवार मुख्य पथ पर जर्जर सड़क बनी परेशानी का सबब, आये दिन हो रही दुर्घटना 

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
जपला-दंगवार मुख्य पथ पर चिरैयाखाड़ गांव के बाबा बंधे राजा मंदिर के समीप सड़क की जर्जर स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. कल शनिवार को एक एलपी ट्रक सड़क के गड्ढे में फंस गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हुआ. 

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार की देर रात सड़क के गड्ढे में गिरने से औरंगाबाद जिले के दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. स्थानीय लोगों ने दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया. 
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है. बताया जाता है कि बिहार के औरंगाबाद जिले में दोमुहान पुल टूटने के बाद भारी वाहनों का परिचालन भी इस मार्ग से बढ़ गया था, जिससे सड़क की स्थिति और खराब हुई है. यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो सड़क जाम कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष कुमार, विनय कुमार सिंह, लड्डू सिंह, रंजन कुमार, विजय राम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
 
किसान बिग्रेड के संरक्षक कर्नल डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि जपला-दंगवार मुख्य पथ की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है. सड़क पर वाहनों के आवागमन से बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों और आम यात्रियों को परेशानी हो रही है. बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है. संबंधित विभाग को मामले का संज्ञान लेते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत करानी चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: बलियापुर में सोने-चांदी के आभूषण से भरा थैला लेकर भागे बाइक सवार अपराधी, जांच में जुटी पुलिस 

संबंधित सामग्री

मुंबई:  ब्रिज से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, तीन लोगों की मौत; कार के उड़े परखच्चे

मुंबई:  ब्रिज से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, तीन लोगों की मौत; कार के उड़े परखच्चे

हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

धनबाद: अज्ञात लोगों ने लगाई आग, घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो और बाइक जलकर खाक; बाल-बाल बचा परिवार

धनबाद: अज्ञात लोगों ने लगाई आग, घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो और बाइक जलकर खाक; बाल-बाल बचा परिवार

अज्ञात लोगों ने प्रदीप बाउरी के महिंद्रा स्कॉर्पियो और बाइक को आग के हवाले कर दिया. 

धनबाद: बलियापुर में सोने-चांदी के आभूषण से भरा थैला लेकर भागे बाइक सवार अपराधी, जांच में जुटी पुलिस 

धनबाद: बलियापुर में सोने-चांदी के आभूषण से भरा थैला लेकर भागे बाइक सवार अपराधी, जांच में जुटी पुलिस 

ज्वेलर्स के दुकानदार से कल शनिवार शाम बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी सोने-चांदी के आभूषणों से भरा थैला लेकर फरार हो गए.

पदमा में अवैध पत्थर खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

पदमा में अवैध पत्थर खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

पदमा ओपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेज दिया है.