न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में लूटपाट कर रहे अपराधियों को गिरफ्तार करने गए दारोगा घायल हो गए. घायल अवस्था में ही अरगोड़ा SI मुकेश कुमार ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया.
मिली जानकारी के अनुसार अपराधी ट्रक चालक से चाकू के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे. इसी दौरान अपराधियों को गिरफ्तार करने पहुंचे दरोगा घायल हो गए. घायल दरोगा का अस्पताल में इलाज चल रहा है. दरोगा का कंधा फ्रैक्चर हो गया है. घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू बिजली ऑफिस के पास की बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें: मुंबई: ब्रिज से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, तीन लोगों की मौत; कार के उड़े परखच्चे