दहशत

लोहरदगा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कुजरा गांव में तेंदुए की दस्तक से दहशत, घर के पास बैठा दिखा तेंदुआ

रात में घर के लोगों ने किसी कारणवश खिड़की खोली तो दीवार से सटकर बैठा तेंदुए दिखा, तेंदुए को देखते ही घर के लोग सतर्क हो गए

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
लोहरदगा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कुजरा गांव में तेंदुए की दस्तक से दहशत, घर के पास बैठा दिखा तेंदुआ

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  लोहरदगा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कुजरा गांव में बीती रात तेंदुआ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों के अनुसार बीते रविवार और सोमवार के दरमियानी रात्रि 11:00 बजे अंधेरे में इरशाद अंसारी के घर के समीप मिट्टी की दीवार के पास तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया. बताया गया कि रात में घर के लोगों ने किसी कारणवश खिड़की खोली तो उनकी नजर दीवार से सटकर बैठे तेंदुए पर पड़ी. तेंदुए को देखते ही घर के लोग सतर्क हो गए. मोबाइल से उसकी तस्वीर लेने के लिए जैसे ही मोबाइल की लाइट जलाई गई, तेंदुआ वहां से उठकर अंधेरे में चला गया और कुछ ही देर में आंखों से ओझल हो गया. तेंदुआ दिखाई देने की खबर फैलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया.

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि तेंदुआ दोबारा गांव की ओर लौट सकता है. इसके मद्देनजर लोगों ने बच्चों और मवेशियों को रात के समय घर के अंदर सुरक्षित रखने की अपील की है. ग्रामीणों ने वन विभाग को भी मामले की सूचना दे दी है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में भय बना हुआ है. वन विभाग की टीम द्वारा तेंदुए की गतिविधियों की निगरानी और उसके आवागमन वाले क्षेत्र का पता लगाए जाने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Asian Games में 10वें भारत पर पर हुई पदकों की बरसात, जीते 4 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज, 45 पदकों के साथ अब 12वें नम्बर पर

संबंधित सामग्री

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

चार अभी भी फरार हैं, घटना 27 सितंबर, 2026 की बताई जा रही है, कुल सात शिकारियों के शामिल होने की जानकारी आई है सामने

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO, संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे<br/>

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा जिले के खरौन्धी प्रखंड के खरौन्धी पंचायत में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रूपये के फर्जीवाड़ा की मामला सामने आई है

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

3 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और ग्रामीणों के साथ समस्याओं के समाधान पर होगी चर्चा