जागरूकता अभियान

पलामू पुलिस ने मध्य विद्यालय जपला में छात्र-छात्राओं के बीच चलाया जागरूकता अभियान

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू पुलिस ने मध्य विद्यालय जपला में छात्र-छात्राओं के बीच चलाया जागरूकता अभियान

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला थाना हुसैनाबाद की पुलिस टीम ने मध्य विद्यालय, जपला में छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हुए उन्हें एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना था.

कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव के तरीके समझाए. उन्होंने किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ निजी फोटो, पासवर्ड, OTP या बैंक विवरण साझा न करने की सख्त सलाह दी. इसके साथ ही साइबर बुलिंग, फर्जी आईडी, ऑनलाइन ठगी और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने के प्रति भी सतर्क किया गया.

अभियान में बच्चों की व्यक्तिगत सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया. गुड टच और बैड टच के अंतर को स्पष्ट करते हुए बच्चों को अपनी शारीरिक सीमाओं के प्रति जागरूक किया गया और किसी भी अनुचित स्पर्श का तुरंत विरोध करने की सलाह दी गई. इसके अतिरिक्त बाल शोषण, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह और मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई.

सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए पुलिस टीम ने डायन प्रथा के विरोध में बच्चों को जागरूक किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करना या हिंसा करना कानूनन अपराध है.

आपात स्थिति में सहायता के लिए छात्र-छात्राओं को आपातकालीन नंबर 112 के उपयोग के बारे में बताया गया. पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 112 पर सूचना मिलते ही तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. अंत में, पुलिस ने बच्चों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी नशा, साइबर अपराध और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करने में सहयोग दें.

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु को कांग्रेसियों ने दी बधाई

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.