पलामू सांसद ने केंद्रीय सचिव से की मुलाकात, संसदीय क्षेत्र में फोरलेन और बाईपास ...

पलामू सांसद ने केंद्रीय सचिव से की मुलाकात, संसदीय क्षेत्र में फोरलेन और बाईपास परियोजनाओं की रखी मांग

पलामू सांसद ने केंद्रीय सचिव से की मुलाकात संसदीय क्षेत्र में फोरलेन और बाईपास परियोजनाओं की रखी मांग

न्यूज11भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित परिवहन भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी० उमाशंकर से शिष्टाचार मुलाकात की. इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान सांसद ने पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पलामू और गढ़वा जिलों के समग्र सड़क विकास, कनेक्टिविटी विस्तार और निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों को शीघ्र पूर्ण करने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की. सांसद ने क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नई परियोजनाओं के निर्माण की मांग करते हुए इनके डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को प्राथमिकता के आधार पर तैयार करने का अनुरोध किया.

सांसद द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 के सीलीदाग से पड़वा मोड़ तक लगभग 22 किलोमीटर खंड का फोरलेन निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 343 के गढ़वा फोरलेन बाईपास से रामानुजगंज (झारखंड/छत्तीसगढ़ सीमा) तक 48 किलोमीटर की सड़क को फोरलेन में तब्दील करना शामिल है. इसके अतिरिक्त उन्होंने गढ़वा मझिआंव मोड़ से कांडी प्रखंड के श्रीनगर-पडुका ब्रिज तक 40 किलोमीटर फोरलेन सड़क के निर्माण पर जोर दिया.

परियोजनाओं की सूची में एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रस्ताव कर्माकला (छतरपुर बाईपास) से जपला फोरलेन बाईपास होते हुए हुसैनाबाद के देवरी कला और बिहार के देवीपुर को जोड़ने वाली सोन नदी पर पुल निर्माण का है. यह परियोजना पीएम गति शक्ति योजना का हिस्सा है जो राष्ट्रीय राजमार्ग-119 से जुड़ेगी. वहीं डालटनगंज शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नॉर्दर्न बाईपास के निर्माण की भी मांग की गई है. 

यह प्रस्तावित बाईपास एनएच-39 चियॉकी जोरकट से शुरू होकर सुआ, कौडिया और बंदुआ होते हुए महुगांवा एमडीआर-120 से जुड़ेगा. इस परियोजना के तहत कोयल नदी पर उच्चस्तरीय पुल और कौडिया में रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे डालटनगंज और गढ़वा के बीच यात्रा समय में भारी कमी आएगी और शहरवासियों को दैनिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में गजराज का आतंक: सापारुम गांव में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

संबंधित सामग्री

हर्षद मेहता का नाम लेकर बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, ठग लिए 5.20 लाख रुपए

झारखंड

हर्षद मेहता का नाम लेकर बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, ठग लिए 5.20 लाख रुपए

चंदवा-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर बाइक व स्कूटी की टक्कर में तीन घायल, एक को किया गया रिम्स रेफर

झारखंड

चंदवा-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर बाइक व स्कूटी की टक्कर में तीन घायल, एक को किया गया रिम्स रेफर

डॉक्टरेट उपाधि मिलने पर स्वाति राय का सम्मान, राजगंज इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ समारोह

झारखंड

डॉक्टरेट उपाधि मिलने पर स्वाति राय का सम्मान, राजगंज इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ समारोह

केडी मुख्य बाजार में दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, खलारी थाने में मामला दर्ज, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

झारखंड

केडी मुख्य बाजार में दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, खलारी थाने में मामला दर्ज, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

चंदवा में

झारखंड

चंदवा में 'ग्राम चलो-बस्ती चलो' अभियान के तहत सेन्हा गांव में भाजपा की बैठक आयोजित