औचक निरीक्षण

पलामू DC दिलीप सिंह शेखावत ने फर्जी डिग्रियां मिलने पर की बड़ी कार्रवाई, औचक निरीक्षण, 6 अवैध क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड सील

एमएमसीएच के पास औचक निरीक्षण में न्यू पम्मी हेल्थ क्लिनिक और नारायण मेडिकल्स पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
पलामू DC दिलीप सिंह शेखावत ने फर्जी डिग्रियां मिलने पर की बड़ी कार्रवाई, औचक निरीक्षण, 6 अवैध क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड सील

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) के आसपास अवैध रूप से संचालित क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड जांच घरों और दवा दुकानों के खिलाफ औचक निरीक्षण कर एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है. निरीक्षण के दौरान कई संस्थान बिना लाइसेंस के संचालित होते हुए पाए गए, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई है.

जांच के दौरान कई दवा दुकानों और क्लीनिकों के भीतर फर्जी डॉक्टरों की डिग्रियों का इस्तेमाल कर भोले-भाले मरीजों के इलाज का मामला भी सामने आया. प्रशासन की इस औचक कार्रवाई के तहत लगभग 6 अवैध रूप से चल रहे जांच घरों, क्लीनिकों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है.

विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच के दौरान व्यापक अनियमितताएं पाए जाने पर ऑन स्पॉट 'न्यू पम्मी हेल्थ क्लिनिक' और 'नारायण मेडिकल्स' को सील कर दिया गया. इसके साथ ही, न्यू पम्मी हेल्थ क्लिनिक के संचालक शैलेन्द्र कुमार और कन्हैया लाल गुप्ता का मोबाइल फोन जब्त करते हुए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं.

उपायुक्त ने इस पूरी स्थिति को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही करार दिया है. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि ऐसी प्रशासनिक और विभागीय लापरवाही की वजह से ही इस प्रकार के अवैध संस्थान फल-फूल रहे हैं और आम जनता को गुमराह कर रहे हैं. उपायुक्त ने कड़ी चेतावनी दी है कि इस तरह के अवैध धंधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी अभियान चलाकर और अधिक सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पलामू उपायुक्त ने आम जनता से भी अपील किए हैं की आप भी इस तरह का अवैध रूप से चल रहें किलिनिक अल्ट्रासाउंड या हॉस्पिटल के खिलाफ सीधे मुझे जिला प्रशाशन को सूचना दें ताकि ऐसे अवैध रूप से चल रहें गतिविधियों पर रोक लगाते हुए करवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा: घर का ताला तोड़ लाखों के गहने व 95 हजार नकद उड़ा ले गए चोर 

संबंधित सामग्री

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

घोषणाओं के बजाय मरीजों को चाहिए जमीन पर सुविधा, राज्य के बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हो रहीं घोर कठिनाइयां - बरनवाल

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्द-ज्ञान, हिंदी लेखन तथा अनुवाद कौशल को परखने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछे गए

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस टर्मिनल में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर रांची नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है.

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस को गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में चलाए गए विशेष अभियान में मिली बड़ी सफलता

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

'मुर्तिया' गांव का नामकरण 200 साल पहले मूर्तियां मिलने से हुआ, 7वीं-8वीं सदी के अवशेष मिले