न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: खादगढ़ा बस टर्मिनल में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर रांची नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है. अपर नगर आयुक्त ने बस मालिकों को 7 दिनों के अंदर इन बसों को हटाने का निर्देश जारी किया है. निर्धारित समय में यदि बसें हटाई नहीं जाती हैं, तो निगम नीलामी की प्रक्रिया शुरू करेगा. नीलामी प्रक्रिया की शुरुआत एमवीआई/सक्षम प्राधिकारी के द्वारा बसों का मूल्यांकन और दर निर्धारण के बाद की जाएगी. समय सीमा के बाद अगले 7 दिनों में नीलामी की कार्रवाई शुरू करने की तैयारी की जा रही है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा के बाद बस मालिकों की किसी भी आपत्ति या दावे पर विचार नहीं किया जाएगा. इस निर्देश को रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने जारी किया है.
खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश
खादगढ़ा बस टर्मिनल में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर रांची नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है.
संबंधित सामग्री
रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत, सेना के जवान पर वाहन से टक्कर मारने का आरोप
रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गयी. हुंडरू बस्ती निवासी लक्ष्मण गोप वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए थे.
झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल
घोषणाओं के बजाय मरीजों को चाहिए जमीन पर सुविधा, राज्य के बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हो रहीं घोर कठिनाइयां - बरनवाल
बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्द-ज्ञान, हिंदी लेखन तथा अनुवाद कौशल को परखने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछे गए
जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे
जामताड़ा पुलिस को गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में चलाए गए विशेष अभियान में मिली बड़ी सफलता
चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण
'मुर्तिया' गांव का नामकरण 200 साल पहले मूर्तियां मिलने से हुआ, 7वीं-8वीं सदी के अवशेष मिले