गढ़वा विधायक सतेंन्द्रनाथ तिवारी के पैतृक घर बेलहारा से ताला तोड़कर 20 लाख रुपये से अधिक की चोरी

गढ़वा विधायक सतेंन्द्रनाथ तिवारी के पैतृक घर बेलहारा से ताला तोड़कर 20 लाख रुपये से अधिक की चोरी

खोजी कुत्ते के सहारे की जा रही है मामलें की पड़ताल, दो लोग हिरासत में

गढ़वा विधायक सतेंन्द्रनाथ तिवारी के पैतृक घर बेलहारा से ताला तोड़कर 20 लाख रुपये से अधिक की चोरी

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी के पैतृक गांव बेलहारा स्थित घर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना में तीन लाख रूपए नगद सहित 20 लाख रूपए से अधिक का समान और जेवर की चोरी हुई है. घटना के संबंध में बताया गया कि चोरी के वक्त घर में कोई सदस्य मौजूद नही था. घर में ताला बंद था. चोरों ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है. सुबह में जब विधायक के परिजन घर पहुंचे तो देखे कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है. इसके अलावा आंगन के बाद के सभी चार कमरों के अलावा दूछत्ति का भी ताला टूटा हुआ पाया. 

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही एसडीपीओ नीरज कुमार और थाना प्रभारी सुनील तिवारी पहुंचकर मामलें की पड़ताल में जुट गए. इस दौरान पुलिस की ओर से मामलें का त्वरित खुलासा के लिए कई स्तर पर पुलिस की टीम को लगाया गया. इसके लिए खोजी कुता का भी सहारा लिया गया. खोजी कुता ने जांच के दौरान विधायक के घर के पूरब छोर से होते हुए गांव के ही रामधनी राम के घर पहुंचा. वहां पर पुलिस को एक हथौड़ी और एक रड रखा हुआ मिला. जिसे पुलिस से जप्त कर लिया.

संदेह के आधार पर पुलिस ने बेलहारा गांव के ही रामधनी राम का पुत्र राजेन्द्र राम और उसकी पत्नी किरण देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घर में चोरी होने की सूचना पर विधायक की पत्नी मीरा तिवारी सहित अन्य परिजन पहुंचे थे. विधायक की पत्नी ने बताया कि करीब पांच माह पहले उनके बड़े पुत्र की शादी गांव से ही संपन्न हुई थी. शादी में मिले मिले गिफ्ट, जेवरात और कपड़ा यहीं पर था. इसके अलावा करीब तीन लाख रूपए नकद की राशि भी मौजूद था.

चोरों ने दस अंगूठी, तीन चैन सहित अन्य आभूषण की चोरी कर ली है. चोरों ने समान को घर में ही तितर-बितर कर दिया है. चोरी की घटना की सूचना के बाद विधायक देर शाम अपने पैतृक आवास पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों ने पूरे घटना की विस्तृत जानकारी ली. विधायक के घर में चोरी होने की सूचना अगल-बगल के गांव में आग की तरह फैलने के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने दिन भर उनके बेलहारा गांव पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी लेते रहे. 

सत्येंद्रनाथ तिवारी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर किया तीखा हमला

इस संबंध में एसडीपीओ  नीरज कुमार ने बताया कि विधायक के घर हुई चोरी की घटना की पड़ताल पुलिस हर बिंदू पर कर रही है. जांच में कई टीमों को लगाया गया है. पुलिस का प्रयास है कि जल्द से जल्द एघटना में संलिप्त चोरों की गिरफ्तारी कर ली जाए.घटना के बाद पैतृक आवास पहुंचे गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि जब एक विधायक का घर सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है.

उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे पूरी तरह विफल बताया. विधायक ने पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही लोगों को अपनी सुरक्षा स्वयं करने की सलाह दी थी, जिसे अब सही माना जा रहा है. विधायक ने कहा कि सत्ताधारी दल के एक पूर्व मंत्री का यह बयान कि 10-15 लोग आपसी सहयोग से निजी सुरक्षा गार्ड रखे, यह हास्यासपद है.

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में कोई भी वर्ग सुरक्षित नही है. शहर के व्यवसायी से लेकर गांव के ग्रामीण डरे-सहमे रह रहे है. जबकि अपराधियों का मनोबल आसमान पर है. उन्होंने कहा कि सरकार को आम आदमी की सुरक्षा और सुविधा से कोईमतलब नही है. सरकारी अपनी सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने की चिंता में है. विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार लगातार छह वर्ष तक सत्ता में है. सरकार का सातवां वर्ष का कार्यकाल चल रहा है. लेकिन अपराधिक घटनाएं दिन प्रतिदिन घटने के बजाए बढ़ रही है.इस मामले में एसपी अमन कुमार ने कहा कि पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है. फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई है तथा बरामद औजारों की जांच जारी है. उन्होंने बताया कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: लातेहार: पुलिस ने अफीम डोडा खरीद-बिक्री करने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

संबंधित सामग्री

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, ऊर्जा नगर, ई.सी.एल, महागामा के छात्रों ने दसवीं बोर्ड में किया शानदार प्रदर्शन

झारखंड

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, ऊर्जा नगर, ई.सी.एल, महागामा के छात्रों ने दसवीं बोर्ड में किया शानदार प्रदर्शन

चंदवा में CBSE 10वीं रिजल्ट: ग्रीन फील्ड एकेडमी का 100% परिणाम, आयुषराज गुप्ता बने प्रखंड टॉपर

झारखंड

चंदवा में CBSE 10वीं रिजल्ट: ग्रीन फील्ड एकेडमी का 100% परिणाम, आयुषराज गुप्ता बने प्रखंड टॉपर

भेलवाघाटी के चौकी गांव के एक घर में लगी भीषण आग, घरेलू सामग्री समेत 2 लाख सम्पत्ति जलकर राख

झारखंड

भेलवाघाटी के चौकी गांव के एक घर में लगी भीषण आग, घरेलू सामग्री समेत 2 लाख सम्पत्ति जलकर राख

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार

झारखंड

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार

राजगंज के बोरा बांध के पास सड़क हादसा: स्कूल मैजिक की टक्कर से रिटायर शिक्षक की मौत

झारखंड

राजगंज के बोरा बांध के पास सड़क हादसा: स्कूल मैजिक की टक्कर से रिटायर शिक्षक की मौत