राजेश कुमार/न्यूज़11 भारत
बेरमो/डेस्क: डीवीसी कामगार संघ का एक दिवसीय सम्मेलन गुरुवार की रात्रि संघ कार्यालय में हुई. सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कोलकाता से आये संघ के केंद्रीय महासचिव पुष्पेंजित दास, उपाध्यक्ष कल्याण सरकार सहित अन्य नेताओं का स्वागत गुलदस्ता देकर किया गया. यहां संघ महासचिव पुष्पेंजित दास ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन के साथ यूनियन प्रतिनिधियों की वार्ता हुई . जहां मजदुर समस्याओं के समाधान के प्रति प्रबंधन गंभीर है. कहे कि सम्मेलन में कामगार संघ के द्वारा किए गए मजदूर हित में कार्यों सहित पॉलिसी मुद्दा पर चर्चा किया गया साथ ही सभी को एक जुट रहने की अपील किया गया. संघ के महासचिव पुष्पेंजित दास ने यह भी कहे कि नया प्लांट आएगा तभी बोकारो थर्मल वासियों का विकाश होगा एवं रोजगार मिलेगा. डीवीसी कोलकाता प्रबंधन बोकारो थर्मल में भी नया प्लांट लगाने के प्रति गंभीर है. जिसपर सभी लोगों को सहयोग करने की बात कही. इस अवसर पर डीवीसी कामगार संघ महासचिव पुष्पेंजित दास, उपाध्यक्ष कल्याण सरकार, कोषाध्यक्ष सुब्रता मंडल, केंदीय सदस्य मानव कुमार दास,समीर कुमार दत्ता सहित बोकारो थर्मल शाखा सचिव रूपायन मण्डल, अध्यक्ष कौशलेंद्र तिवारी उपाध्यक्ष जाहिद रोहुला,सुनील चौधरी, भरत सिंह, गंगा यादव,सुकेश प्रजापति आदि कामगार संघ के मजदुर उपस्थित थे.