गांधी जयंती

गांधी जयंती पर हुसैनाबाद में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, राजद प्रदेश अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने किया नमन

सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को किया याद, गांधी चौक पर जुटे स्थानीय लोग

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गांधी जयंती पर हुसैनाबाद में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, राजद प्रदेश अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने किया नमन

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में राजद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार, युवा राजद नेता रवि यादव, नपं उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, कृष्णा बैठा, जेएमएम के वरिष्ठ नेता एजाज हुसैन उर्फ़ छेदी खान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के जीवन, संघर्ष और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया.

लोगों ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को एकजुट करने का काम किया. उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं. कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता और सामाजिक एकता के गांधी जी के संदेश को भी याद किया गया. उपस्थित जनप्रतिनिधियों और लोगों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया. गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान गणमान्य लोगों की भी सहभागिता रही. लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को नमन किया और उनके बताए आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया. माल्यार्पण करने वालों मे कुर्सीद खान, गयासुद्दीन सिद्दीकी, मदन पासवान, राज अली, सरवरी बीबी, सुशील कुमार, उदय सोनी, टीपू सुल्तान, गौतम पटेल, परावेज आलम, राजेश्वर यादव सहित कई लोग शामिल है.

यह भी पढ़ें: घाघरा ग्रामीण प्रतिभाओं में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने की क्षमता  - आशा लकड़ा

संबंधित सामग्री

गणेशपुर के हुंडराटांड टोला में श्मशान घाट जाने के लिए पहुंच पथ तक नहीं ,शव के साथ जोखिम भरे रास्ते जाने को मजबूर ग्रामीण

गणेशपुर के हुंडराटांड टोला में श्मशान घाट जाने के लिए पहुंच पथ तक नहीं ,शव के साथ जोखिम भरे रास्ते जाने को मजबूर ग्रामीण

कई बार ग्राम सभा और पंचायत जन प्रतिनिधियों को अर्जी लगाई, लगभग डेढ़ किलोमीटर तक की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है

CCL कथारा क्षेत्र की कॉलोनियों का जायजा लेने पहुंचे श्रमिक नेता विल्सन फ्रांसिस, कथारा के स्वच्छता अभियान पर उठाए सवाल

CCL कथारा क्षेत्र की कॉलोनियों का जायजा लेने पहुंचे श्रमिक नेता विल्सन फ्रांसिस, कथारा के स्वच्छता अभियान पर उठाए सवाल

सीसीएल कॉलोनियों में फैली गंदगी और गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान को खानापूर्ति बताया

अग्रवाल सभा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

अग्रवाल सभा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े कार्यों को गति देने का आह्वान <br/><br/>

खत्म हुआ 44 साल का सूखा.. भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को फाइनल में दी मात, गोल्ड किया अपने नाम 

खत्म हुआ 44 साल का सूखा.. भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को फाइनल में दी मात, गोल्ड किया अपने नाम 

Asian Games 2026 में विमेंस हॉकी के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने चीन को हराकर गोल्ड अपने नाम किया.