न्यूज़11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा के जलडेगा ओडिसा सीमा पर ओडिसा के हाथीबड़ी थाना क्षेत्र के पोटाब बाजार के पास बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा था. जहां ओडिसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लोगों को हिरासत में लिया.
बीरमित्रपुर डीएसपी सुशांत कुमार दास ने जानकारी देते हुए बताया कि सुंदरगढ़ एसपी को सूचना मिली थी कि हाथीबाड़ी थाना क्षेत्र के पोटाब बाजार में काफी भीड़ है और लोग जुआ खेल रहे हैं. इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए ओडिसा पुलिस ने छापामारी की. जहां से 30 लोगों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है. जिसमें कई लोग झारखंड के रहने वाले हैं.
मौके से पुलिस ने जुआ खेलने वालों के 31 वाहन जब्त किए हैं. जिसमें 20 चार चक्का वाहन, 10 बाइक और एक ऑटो शामिल है. जिसमें कई झारखंड के भी वाहन हैं. पुलिस को मौके से ताश के बंडल और 8030 रुपए भी बरामद हुए हैं. ओडिसा पुलिस ने मामले में 28 लोगों पर नामजद मामला दर्ज करते हुए सभी को जेल भेज दिया.
ये भी पढ़ें- नगर पंचायत बुंडू में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित