चैनपुर के परमवीर अल्बर्ट एक्का कॉलेज में एनएसएस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

By : News11 Bharat
चैनपुर के परमवीर अल्बर्ट एक्का कॉलेज में एनएसएस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क:  झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज में एनएसएस इकाई द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर अमित कुमार द्वारा रक्तदान करके की गई, जिसके बाद कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला.

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. सुनील राम ने प्रेरणादायक संवाद सत्र के दौरान रक्तदान से जुड़ी सभी भ्रांतियों और मिथकों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि रक्तदान न सिर्फ मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, बल्कि यह दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है. उनके प्रेरक शब्दों ने युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया.

कार्यक्रम का संचालन  एनएसएस यूनिट–2 की अंजना कुजूर द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक और प्रभावशाली ढंग से संचालित किया

कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस पीओ अमित कुमार के द्वारा रक्तदान कर किया गया, जिसके तुरंत बाद डॉ. सुनील राम ने भी रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया इस मौके पर मुख्य रूप से प्रचार्य फा अगस्तुस,अनुज लकडा,राजकुमार तुरी,रेशमा खेस, ऋशभ मुण्डा,अमृत मिंज, संतोष कुमार सहित  कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर अपनी सम्पत्ति का 90 फीसदी हिस्सा जनसुराज को करेंगे दान, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया बड़ा ऐलान

संबंधित सामग्री

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

खंडपीठ ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

प्रकृति और भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है करमा, सात दिन चलता है उत्सव, आज दिनभर उपवास रखेंगी बहनें

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

तलाक के लिए क्रूरता इतनी गंभीर होनी चाहिए कि पति-पत्नी का एक साथ रहना मुश्किल या असहनीय हो जाए - हाई कोर्ट

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

हादसे के बाद ट्रेलर में लदा सरिया का रिंग पूरे मुख्य मार्ग पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए NH पर जाम की स्थिति बन गई