न्यूज़11 भारत
दुमका/डेस्क: दुमका में राजनीतिक वर्चस्व और विकास के मुद्दे पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने JMM पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राजनीति करने का आधार जनता के बीच किए गए काम होने चाहिए. सवाल उठाया कि दुमका में एक ही परिवार का वर्चस्व है, लेकिन ऐसा कौन-सा बड़ा काम हुआ है जिसे विकास के मॉडल के रूप में जनता के सामने रखा जा सके.
दुमका से बाहर निकलते ही सड़क की स्थिति को लेकर उन्होंने दुमका और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की तुलना करते हुए कहा कि जहां तक दुमका लोकसभा क्षेत्र है, वहां सड़क खराब है और जहां से गोड्डा लोकसभा क्षेत्र शुरू होता है, वहां सड़क की स्थिति बेहतर दिखाई देती है. JMM के प्रखंड मुख्यालयों में धरना कार्यक्रम पर भी उन्होंने सवाल उठाया.
JMM ने सितंबर में खनन कानून में संशोधन के विरोध में प्रखंड मुख्यालयों पर धरना आयोजित किया था. कोयला मामले पर उन्होंने कहा, “क्या सिर्फ झारखंड में ही कोयला है? समस्या चोरी को है.” उन्होंने दावा किया कि भविष्य में कोयले पर निर्भरता कम होगी और सरकार को इस मुद्दे पर जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए. उन्होंने हेमंत सरकार को चुनौती देते हुए कहा, “झारखंड में कोयला बंद कर दीजिए. भारत सरकार को इसकी कोई जरूरत नहीं है.”
निशिकांत दुबे ने कहा कि दुमका से दिल्ली और मुंबई के लिए ट्रेन सेवा जल्द शुरू होगी . SIR को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने के. रवि कुमार पर दबाव बनाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए सचिव और रांची उपायुक्त की जांच की मांग की. साथ ही कहा कि SIR की प्रक्रिया पूरी होने तक संबंधित अधिकारियों को झारखंड से बाहर रखा जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: बैंक हड़ताल: लगातार 5 दिन बंद रहेंगे BANK, जल्द से जल्द निपटा लें जरूरी काम