न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का ऐलान किया है. डॉक्टरों ने कहा कि वे 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे. डॉक्टरों ने डायनेमिक एसीपी केंद्र और बिहार की तर्ज पर देने की मांग उठाई है. स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए 4+5+4+7 के फार्मूले पर एसीपी की डॉक्टर मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही संविदा नियुक्ति नियमावली और रिटायरमेंट उम्र 67 से 65 करने का विरोध करते हुए जेपीएससी के जरिए 1422 रिक्त पदों पर नियमित बहाली का कैलेंडर जारी करने की मांग भी उन्होंने उठाई है. साथ ही बाहर से डॉक्टर बुलाने के फैसले पर झासा ने जताई आपत्ति जताते हुए कहा कि पहले कार्यरत डॉक्टरों का हक दिया जाए.
यह भी पढ़ें: जिप सदस्य संतोषी कुमारी ने आधा दर्जन विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास