हत्या

पलामू: शराब पीने के बाद विवाद, ससुर ने कुल्हाड़ी से मारकर की दामाद की हत्या

हत्या के बाद दामाद का शव मकई के खेत से बरामद किया गया.

By : Dipali Kumari
पलामू: शराब पीने के बाद विवाद, ससुर ने कुल्हाड़ी से मारकर की दामाद की हत्या

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क: 
जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के भिखही गांव में शराब पीने के बाद हुए विवाद में ससुर ने अपने दामाद की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद दामाद का शव मकई के खेत से बरामद किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय गांधी भुइयां के रूप में हुई है. वहीं हत्या का आरोपी उसके ससुर जगदेव भुइयां बताया जा रहा है. घटना की पुष्टि छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने की है.

थाना प्रभारी सौरभ कुमार के अनुसार, बीती रात गांधी भुइयां और उसके ससुर जगदेव भुइयां एक साथ शराब पीने गए थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के दौरान जगदेव भुइयां ने कुल्हाड़ी से गांधी भुइयां पर हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई.

इसके बाद गांधी भुइयां का शव मकई के खेत में मिला. घटना की सूचना मिलने पर छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए. पुलिस हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं आरोपी जगदेव भुइयां के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: पलामू: झरगड़ा गांव में पागल कुत्ते का आतंक, चार बच्चों समेत पांच लोगों को काटा

संबंधित सामग्री

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल आरोपियों को अस्पताल परिसर से पकड़ा गया

झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन

झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन

मांगें नहीं मानी गईं तो 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी

जिप सदस्य संतोषी कुमारी ने आधा दर्जन विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

जिप सदस्य संतोषी कुमारी ने आधा दर्जन विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

सड़क, पेयजल, नाली, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने की शुरुआत

उम्र की सीमा नहीं रोक सकी शिक्षा की ललक, 60 से 70 वर्ष की उम्र में महिला-पुरुषों ने दी साक्षरता परीक्षा

उम्र की सीमा नहीं रोक सकी शिक्षा की ललक, 60 से 70 वर्ष की उम्र में महिला-पुरुषों ने दी साक्षरता परीक्षा

परीक्षा के दौरान कई बुजुर्ग महिला एवं पुरुष परीक्षार्थी अपने हाथों में कलम लेकर प्रश्नों के उत्तर लिखते दिखाई दिए

हैदरनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बाजार क्षेत्र में भटके 4 वर्षीय बालक को किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

हैदरनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बाजार क्षेत्र में भटके 4 वर्षीय बालक को किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

बच्चा बाजार में अकेला और सहमा हुआ घूम रहा था, एक दुकानदार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे हैदरनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया