मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: डीटीओ संतोष कुमार ने गुरुवार को बेंगाबाद के नवासारी टोल प्लाजा के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान बगैर हेलमेट और सीट बेल्ट के चल रहे वाहन चालकों को रोका गया और उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई.
हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों को हेलमेट वितरन किए और उन्हें जागरूक भी किया गया कि वे हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं. बगैर हेलमेट पहने हुए वाहन चालक और बगैर सीट बेल्ट लगाए चलने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन डीटीओ ने उन्हें रोककर जागरूक किया.
डीटीओ संतोष कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने और बगैर हेलमेट के चलने से सैकड़ों लोगों की जान चली जा रही है. इसी को देखते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा पूरे देश में सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है, जो 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा.
आज इसी कड़ी में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नवासारी टोल प्लाजा समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जहां से के करीब 60-70 मोटरसाइकिलों का चालान काटा गया और हेलमेट भी वितरण किए गए. डीटीओ ने वाहन चालकों को संदेश दिया कि वे गाड़ी धीरे चलाएं, हेलमेट पहनकर व सीट बेल्ट लगाकर चलाएं, आप भी सुरक्षित रहें और लोगों को भी सुरक्षित रखें. मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर डुगन टोपनो, एमवीआई इरफान, गौरी शंकर, वजीर हसन, शुभम सिंह सहित पुलिस के जवान मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: सड़क पर रेंगते दिव्यांग को देख अधिकारी का पसीजा दिल, गाड़ी में बैठाकर अस्पताल ले गए, हाथो-हाथ बना सर्टिफिकेट