सारंडा में नक्सलियों और पुलिस में मुठभेड़, पांच जवान घायल, एयरलिफ्ट कर इलाज के ल...

सारंडा में नक्सलियों और पुलिस में मुठभेड़, पांच जवान घायल, एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाए गए घायल जवान

सारंडा में नक्सलियों और पुलिस में मुठभेड़ पांच जवान घायल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाए गए घायल जवान

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: बुधवार को मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा अंतर्गत छोटानागरा थाना के बालिबा गांव के पास चडराडेरा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में कोबरा की बटालियन संख्या - 205 के एक इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश समेत 5 अधिकारी और जवान घायल हो गए हैं. घायलों में इंस्पेक्टर के अलावा जवान जितेंद्र राय, उत्तम कुमार सेनापति, शैलेश कुमार दुबे और प्रेम हैं.

जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए हैं. जबकि शैलेश कुमार दुबे को गर्दन, उत्तम कुमार सेनापति को हाथ और जितेंद्र राय को पैर में गोली लगी है. अंतिम जानकारी मिलने तक जितेंद्र राय को छोड़कर बाकी सभी को बालिबा गांव से एयरलिफ्ट कर शाम को इलाज के लिए रांची ले जाया गया है. ज्ञात हो कि नक्सलवाद के खात्मे को लेकर सारंडा के विभिन्न इलाकों में जिला पुलिस और हजारों की संख्या में सुरक्षा बलों के द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को चडराडेरा के जंगल में नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनों ओर से रुक - रुक कर काफी देर तक फायरिंग हुई. इसी दौरान गोली लगने से कोबरा बटालियन के ये अधिकारी और जवान घायल हो गए.

घायलों में से एक की हालत काफी गंभीर बताई जाती है. जबकि सुरक्षा बलों की मानें तो नक्सलियों को भी नुकसान हुआ है. लेकिन अभी तक किसी भी तरह की रिकवरी की खबर नहीं मिली है. जिससे पता नहीं चल पाया है कि नक्सलियों का नुकसान किस तरह का हुआ है.

यह भी पढ़ें: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 94 छात्रों के साथ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

संबंधित सामग्री

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, ऊर्जा नगर, ई.सी.एल, महागामा के छात्रों ने दसवीं बोर्ड में किया शानदार प्रदर्शन

झारखंड

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, ऊर्जा नगर, ई.सी.एल, महागामा के छात्रों ने दसवीं बोर्ड में किया शानदार प्रदर्शन

चंदवा में CBSE 10वीं रिजल्ट: ग्रीन फील्ड एकेडमी का 100% परिणाम, आयुषराज गुप्ता बने प्रखंड टॉपर

झारखंड

चंदवा में CBSE 10वीं रिजल्ट: ग्रीन फील्ड एकेडमी का 100% परिणाम, आयुषराज गुप्ता बने प्रखंड टॉपर

भेलवाघाटी के चौकी गांव के एक घर में लगी भीषण आग, घरेलू सामग्री समेत 2 लाख सम्पत्ति जलकर राख

झारखंड

भेलवाघाटी के चौकी गांव के एक घर में लगी भीषण आग, घरेलू सामग्री समेत 2 लाख सम्पत्ति जलकर राख

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार

झारखंड

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार

राजगंज के बोरा बांध के पास सड़क हादसा: स्कूल मैजिक की टक्कर से रिटायर शिक्षक की मौत

झारखंड

राजगंज के बोरा बांध के पास सड़क हादसा: स्कूल मैजिक की टक्कर से रिटायर शिक्षक की मौत