चाईबासा: सारंडा जंगल में नक्सलियों का खौफ बढ़ा! एयरटेल टावर और जेनसेट जलाकर दी च...

चाईबासा: सारंडा जंगल में नक्सलियों का खौफ बढ़ा! एयरटेल टावर और जेनसेट जलाकर दी चेतावनी, इलाके में दहशत का माहौल

चाईबासा सारंडा जंगल में नक्सलियों का खौफ बढ़ा एयरटेल टावर और जेनसेट जलाकर दी चेतावनी इलाके में दहशत का माहौल

रोहन निषाद/न्यूज़11 
चाईबासा/डेस्क:
चाईबासा के पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों का आतंक एक बार फिर सिर उठा रहा हैं. 8 से 14 अक्टूबर तक प्रतिशोध सप्ताह के दौरान नक्सलियों ने शुक्रवार की रात जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव में स्थित एयरटेल मोबाइल टावर पर हमला कर दिया.

करीब 15- 20 की संख्या में हथियारबंद नक्सली गांव पहुंचे और टावर के नीचे लगे जेनसेट व मशीनों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. देखते ही देखते पूरा उपकरण जलकर खाक हो गया. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल हैं. नक्सलियों ने टावर को जलाने के बाद नारेबाजी भी की और यह संदेश देने की कोशिश की कि उनका प्रभाव अभी भी इस क्षेत्र में कायम हैं. माना जा रहा है कि नक्सली इस हमले के जरिए संचार तंत्र को ध्वस्त करना चाहते है ताकि सुरक्षा बलों की गतिविधियों की सूचना क्षेत्र से बाहर न जा सके. पिछले कुछ दिनों से सारंडा क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं. हाल ही में नक्सलियों ने तीन जगहों पर आईईडी विस्फोट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान को तेज कर दिया है और जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी हैं. नक्सलियों की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही हैं. लगातार हो रही नक्सली घटनाओं से सारंडा जंगल और आसपास के इलाकों में खौफ का माहौल हैं.

यह भी पढ़े: Job Alert: बिहार विधान परिषद में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 10वीं पास भी कर सकते है आवेदन
 
संबंधित सामग्री

खड़गे का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत: आदित्य साहू

झारखंड

खड़गे का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत: आदित्य साहू

कांग्रेस अध्यक्ष का मानसिक संतुलन खराब, रांची के कांके में है इलाज की समुचित व्यवस्था

चंदनकियारी पुलिस ने भटके युवक को परिजनों से मिलाया, 19 दिन बाद परिवार में लौटी खुशी

झारखंड

चंदनकियारी पुलिस ने भटके युवक को परिजनों से मिलाया, 19 दिन बाद परिवार में लौटी खुशी

रांची सिविल कोर्ट से जीआर केस की फाइल गायब, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप दर्ज

झारखंड

रांची सिविल कोर्ट से जीआर केस की फाइल गायब, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप दर्ज

सरायकेला: फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार

झारखंड

सरायकेला: फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार

दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा ने जरमुंडी प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

झारखंड

दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा ने जरमुंडी प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

अभिलेखों के संधारण और जनसुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश