पलामू के बांसडीह में आवास प्लस सूची से 293 लाभुकों के नाम गायब, ग्राम सभा में भारी हंगामा

आवास प्लस सूची

पलामू के बांसडीह में आवास प्लस सूची से 293 लाभुकों के नाम गायब, ग्राम सभा में भारी हंगामा

पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के बांसडीह पंचायत में 'आवास प्लस' योजना की सूची से अचानक 293 योग्य लाभुकों के नाम गायब होने का एक गंभीर मामला सामने आया है.

पलामू के बांसडीह में आवास प्लस सूची से 293 लाभुकों के नाम गायब ग्राम सभा में भारी हंगामा

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के बांसडीह पंचायत में 'आवास प्लस' योजना की सूची से अचानक 293 योग्य लाभुकों के नाम गायब होने का एक गंभीर मामला सामने आया है. इस बड़ी गड़बड़ी के बाद पंचायत भवन में बुलाई गई ग्राम सभा में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि पैसों के लेन-देन और हेरा-फेरी की वजह से गरीबों के नाम सूची से काटे गए हैं.

ग्रामीणों के अनुसार, आज से ठीक छह महीने पहले पंचायत में एक विस्तृत सर्वे किया गया था. उस वक्त प्रशासनिक अधिकारियों ने 637 योग्य लाभुकों का चयन कर उन्हें जल्द ही पक्का मकान मिलने का भरोसा दिया था. लेकिन जब हाल ही में नई सूची जारी हुई, तो ग्रामीणों के पैरों तले जमीन खिसक गई. सूची में 637 की जगह सिर्फ 344 नाम ही दर्ज थे, जबकि 293 योग्य परिवारों के नाम रहस्यमयी तरीके से गायब थे.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचायत सचिव चांदनी कुमारी ने स्वीकार किया कि योग्य लाभुकों के नाम कटना गलत है और इस पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वहीं, पंचायत के मुखिया लालबहादुर भुइयां ने मांग की है कि अगर ऑनलाइन एंट्री या तकनीकी सिस्टम में कोई चूक हुई है, तो उसे तुरंत सुधारा जाए और इन 293 योग्य लाभुकों के नाम सूची में वापस जोड़े जाएं.

अब बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या यह वाकई कोई तकनीकी चूक है या फिर डिजिटल सिस्टम की आड़ में गरीबों के हक को मारने का कोई नया पैंतरा है. अब देखना यह होगा कि पलामू उपायुक्त इस गंभीर शिकायत पर क्या एक्शन लेते हैं और बांसडीह पंचायत के इन पीड़ित परिवारों को उनका हक कब तक मिल पाता है.

इस संबंध में समाजसेवी राम लखन चौरसिया ने कहा कि गरीबों के हक पर सेंधमारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी 293 लाभुकों को उनका हक मिलना चाहिए. वहीं पूर्व मुखिया अनीता देवी के पति सुनील भुइयां ने बताया कि यदि इसमें कोई गड़बड़ी नहीं होती, तो उपायुक्त महोदय के आदेशानुसार कमेटी गठित कर ग्राम सभा कराने का निर्देश नहीं मिलता. उन्होंने मांग की कि ग्राम सभा के माध्यम से एक साथ सभी 637 योग्य लाभुकों के नामों को अनुमोदित किया जाए. इस मौके पर शमसुद्दीन अंसारी, रामजन्म दुबे, कमल किशोर चौरसिया, अमरजीत चौरसिया, रामनाथ मोची और अजीत चौरसिया सहित सैकड़ों महिला-पुरुष पंचायत भवन में उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.