षडयंत्र रचकर हत्या: आरोपी विजय नायक पर आरोप गठित, 21 मई से अभियोजन साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश

षडयंत्र रचकर हत्या: आरोपी विजय नायक पर आरोप गठित, 21 मई से अभियोजन साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश

षडयंत्र रचकर हत्या आरोपी विजय नायक पर आरोप गठित 21 मई से अभियोजन साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
षडयंत्र रचकर हत्या करने के मामले में आरोपी विजय नायक पर आरोप गठित किया गया है. अपर न्याययुक्त आनंद प्रकाश की कोर्ट ने आरोप गठित किया. कोर्ट ने 21 मई से अभियोजन साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. बता दें कि हत्या का मामला साल 2023 का है, जो नामकुम थाना क्षेत्र के तुंबागुटू करमटोली गांव की है. प्राथमिकी के अनुसार मृतक की मां से आरोपी विदेशीया नायक का अवैध संबंध था. जिसका महिला के पति सिकन्दर नायक और 18 साल का बेटा अंकित नायक विरोध करते थे. 

वहीं, विजय नायक और संजय नायक फर्जी वंशावली बनाकर महिला के पति सिकंदर नायक का  खानदानी जमीन को हड़पने की कोशिश कर रहे थे. लिहाजा सभी ने षड्यंत्र रचकर महिला के बेटे अंकित नायक की हत्या कर दी थी. 25 जनवरी 2023 को अंकित नायक की गुमशुदगी की शिकायत नामकुम थाना में दर्ज कराई गई थी. जिसके 20 दिन बाद 15 फरवरी 2023 को एक कुआं से अंकित का शव बरामद हुआ था. मामले में विजय नायक के अलावा  विदेशीया नायक, संजय नायक और  आकाश नायक समेत एक नाबालिग को भी आरोपी बनाया गया है. जिसपर पूर्व में आरोप गठित किया जा चुका है. 

ये भी पढ़ें- लातेहार जिला के विभिन्न थानों में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 29 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर
 
संबंधित सामग्री

लातेहार उपायुक्त ने भारत जनगणना 2027 की दी जानकारी, दो चरणों में संपन्न होगी जनगणना

झारखंड

लातेहार उपायुक्त ने भारत जनगणना 2027 की दी जानकारी, दो चरणों में संपन्न होगी जनगणना

बरवाडीह के शांतिनिकेतन स्कूल का शानदार प्रदर्शन, प्रिंसी कुमारी जिला टॉपर, प्रमंडल में रहा दूसरा स्थान

झारखंड

बरवाडीह के शांतिनिकेतन स्कूल का शानदार प्रदर्शन, प्रिंसी कुमारी जिला टॉपर, प्रमंडल में रहा दूसरा स्थान

राज्य सरकार के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए जलापूर्ति को लेकर रामगढ़ उपायुक्त की अध्यक्षता में पुनः बैठक

झारखंड

राज्य सरकार के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए जलापूर्ति को लेकर रामगढ़ उपायुक्त की अध्यक्षता में पुनः बैठक

जलापूर्ति संबंधित विशेष पखवाड़े के तहत 2 मई से 15 मई तक पंचायत नगर परिषद वार्डों में विशेष शिविर

पलामू में महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, अवैध व्यापार से जुड़े दम्पती ने वारदात को दिया था अंजाम

झारखंड

पलामू में महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, अवैध व्यापार से जुड़े दम्पती ने वारदात को दिया था अंजाम

भरकट्टा में दर्दनाक हादसा: घर लौटते वक्त टूटा कहर, पेड़ गिरने से बुझ गया एक घर का चिराग, 2 की हालत गंभीर

झारखंड

भरकट्टा में दर्दनाक हादसा: घर लौटते वक्त टूटा कहर, पेड़ गिरने से बुझ गया एक घर का चिराग, 2 की हालत गंभीर