न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विधिक जागरूकता शिविर के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. पिस्का नगड़ी में मदर टेरेसा क्लिनिक का उद्घाटन झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने किया.
नए स्थापित क्लिनिक का उद्देश्य वृद्धाश्रमों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है. राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश भर के सभी वृद्धाश्रमों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया. इस दौरान संबंधित जिलों के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के अध्यक्ष और सचिव भी ऑनलाइन उपस्थित रहे.
कार्यक्रम में झालसा की सदस्य सचिव रंजना अस्थाना, रांची डीसी और ग्रामीण एसपी भी मौजूद थे. इस अवसर पर वृद्धाश्रम के निवासियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ स्वेटर, चप्पल, कंबल और हियरिंग एड मशीनें वितरित की गईं, ताकि उन्हें सर्दी के मौसम में सुरक्षा और स्वास्थ्य लाभ मिल सके.
ये भी पढ़ें- आजादी के 78 साल बाद भी सड़क और पुलिया से वंचित बागड़ा पंचायत, टूटे ढांचे के सहारे स्कूल जाते हैं बच्चे
झालसा की पहल: वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पिस्का नगड़ी में मदर टेरेसा क्लिनिक का शुभारंभ
संबंधित सामग्री
मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान मौत
सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.
झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क
झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.
दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार
पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण
आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.
चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल
साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह