Mother jumps into well with two young children in

घाघरा के मनातू में मां ने दो मासूमों संग कुएं में लगाई छलांग, तीन मौतों से गांव में मातम

गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू गांव में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी. इस दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय परदेशनी कुमारी, उसके पां

By : Vaibhaw Vikram
घाघरा के मनातू में मां ने दो मासूमों संग कुएं में लगाई छलांग, तीन मौतों से गांव में मातम

पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू गांव में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी. इस दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय परदेशनी कुमारी, उसके पांच वर्षीय पुत्र अंश उरांव तथा चार वर्षीय पुत्री आशमानी कुमारी की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

परिजनों के अनुसार परदेशनी कुमारी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज रांची के कांके स्थित मानसिक चिकित्सालय में चल रहा था. मृतका के पति जगन्नाथ उरांव ने बताया कि बुधवार दोपहर उनकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर घर के समीप स्थित कुएं में नहाने जाने की बात कहकर निकली थी. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की गई.

खोजबीन के दौरान जगन्नाथ उरांव ने कुएं में झांककर देखा तो पानी में कपड़ा तैरता नजर आया. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से रस्सी और झागर के सहारे कुएं की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान सबसे पहले पांच वर्षीय अंश उरांव का शव दिखाई दिया. इसके बाद महिला और उसकी पुत्री का शव भी कुएं से बाहर निकाला गया.

घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. एक साथ मां और दो मासूम बच्चों की मौत से मनातू गांव में मातम पसरा हुआ है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: सांसद बिद्युत बरण महतो ने टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती विधायक पूर्णिमा साहू से की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

संबंधित सामग्री

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया