विद्युत संकट

बगोदर विधानसभा में छाये बिजली संकट को दूर करने के लिए आगे आए विधायक नागेन्द्र महतो

पांच नए बिजली सब-स्टेशन की मांग, स्थान चिह्नित कर विधायक ने विभाग को लिखा पत्र

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
बगोदर विधानसभा में छाये बिजली संकट को दूर करने के लिए आगे आए विधायक नागेन्द्र महतो

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: बगोदर विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो ने ऊर्जा विभाग के सचिव को पत्र लिखकर पांच नए विद्युत शक्ति उपकेंद्र (PSS) बनाने की मांग की है.

विधायक ने कहा है कि क्षेत्र में लंबी दूरी से बिजली आपूर्ति होने के कारण कई जगहों पर लो-वोल्टेज, ट्रांसफार्मर जलने और बिजली लॉस जैसी समस्याएं आती हैं. इन समस्याओं को कम करने के लिए उन्होंने पांच स्थानों को चिन्हित करते हुए वहां नए सब-स्टेशन बनाने का प्रस्ताव दिया है.

प्रस्तावित स्थानों में बगोदर प्रखंड के अलगडीहा-खेतको मोड़, सरिया प्रखंड के नगरकेशवारी और बागोड़ीह पंचायत, बिरनी प्रखंड के मध्य भाग स्थित केंदुआ पंचायत तथा पश्चिमी भाग के कपिलो पंचायत शामिल हैं.

बताया गया कि इससे पहले भी विधायक ने पांच नए सब-स्टेशन की मांग की थी. विभाग के सचिव ने प्रस्तावित सब-स्टेशनों की सूची दोबारा उपलब्ध कराने को कहा था. इसके बाद विधायक ने पुनः पत्र भेजकर चिन्हित स्थानों का शीघ्र सर्वे कराने तथा निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति देने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़ें: रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से पिस्तौल के साथ दो युवक गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम