न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: डुमरी विधायक जयराम महतो ने विधानसभा स्पीकर रबींद्रनाथ महतो को पत्र लिखा है. जयराम महतो का आरोप है कि उनके खिलाफ तथ्यहीन और भ्रामक FIR दर्ज कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि अलग-अलग थानों में उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं. विधायक ने कहा कि उनका विधायक बनना कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राह चलते लोग भी उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे हैं. जयराम महतो ने कहा कि वह कानून से ऊपर नहीं हैं, लेकिन पुलिस को किसी भी मामले में FIR दर्ज करने से पहले आरोपों की गंभीरता, उपलब्ध साक्ष्यों और घटनास्थल की स्थिति की जांच करनी चाहिए. उन्होंने विधानसभा स्पीकर से अपनी गरिमा और प्रतिष्ठा की रक्षा करने की मांग की है.



