न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: सड़क किनारे खड़ी वाहनों के कारण के अक्सर छोटे-बड़े वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं. इसी बीच राज्य के सड़क परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने लोगों से सड़क किनारे गाड़ी पार्क नहीं करने की अपील की है. मंत्री ने सभी गैराज, वाशिंग सेंटर और गाड़ी चलाने वाले युवाओं को इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है.
मंत्री ने कहा कि आदेश का पालन नहीं होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी. आज से किसी भी सड़क पर वाहन पार्क करने पर वाहन चालक पर सुनिश्चित कार्यवाही होगी.
मालूम हो बीते दिनों ही जमशेदपुर में सड़क पर खड़े एक ट्रक के साथ हुई टक्कर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा समेत चार लोगों की मौत हो गयी. इस हादसे के बाद से पुलिस प्रशासन सड़क किनारे खड़े वाहनों को लेकर सख्ती बरत रही है. और सभी वाहनों को सड़क किनारे से हटाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में अपराध पर लगाम लगाने निकली पुलिस, आम लोगों पर बरसी लाठियां