गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत तीन पंचायतों में बैठक आयोजित, योजनाओं की दी गई जानकारी

गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत तीन पंचायतों में बैठक आयोजित, योजनाओं की दी गई जानकारी

गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत तीन पंचायतों में बैठक आयोजित योजनाओं की दी गई जानकारी

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत बैठकें आयोजित की गईं. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव पहुंचकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों को उनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया. उकामाड़ पंचायत के उकामाड़ एवं मुरू गांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी बद्रीनाथ सिंह व कैलाश सिंह की उपस्थिति में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने ग्रामीणों को संबोधित किया.

उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. वहीं, केचकी पंचायत में प्रभारी हरेराम सिंह व जिला मंत्री ईश्वरी सिंह ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें.

मोरवाई पंचायत के सेदुप गांव में प्रभारी दीपक सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार ने बैठक कर ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों तक सरकारी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर युवाओं का जबरदस्त उबाल, मेदिनीनगर के चौहान चौक पर राज्य सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

झारखंड

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

झारखंड

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

गैंग सरगना समेत 5 अपराधी गिरफ्तार, 159 अभ्यर्थी भी हिरासत में

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

झारखंड

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

बसिया: सड़क हादसों का

झारखंड

बसिया: सड़क हादसों का 'ब्लैक संडे', आधे घंटे में पांच दुर्घटनाएं; आयुष डॉक्टर के भरोसे रहा अस्पताल

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस